{"_id":"64a0dbe04561a3e16609df48","slug":"farhat-naqvi-supports-uniform-civil-code-ucc-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uniform Civil Code: फरहत नकवी ने किया UCC का समर्थन, कहा- पीएम मोदी के साथ हैं मुस्लिम महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uniform Civil Code: फरहत नकवी ने किया UCC का समर्थन, कहा- पीएम मोदी के साथ हैं मुस्लिम महिलाएं
Sun, 02 Jul 2023 07:38 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:38 AM IST
सार
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री के साथ हैं। कहा कि अपनी राजनीति चमकाने वाले ही समान नागरिक संहिता का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
UCC के बारे में महिलाओं को बतातीं फरहत नकवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने शनिवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर देश की सभी मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री के साथ हैं। हम उनका धन्यवाद देते हैं। इसका विरोध वही लोग करेंगे, जिन्हें अपनी राजनीति चमकानी है।
फरहत नकवी ने कहा कि जिस तरह पिता परिवार के सभी बच्चों के हक में बराबर के फैसले करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी तरह कर रहे हैं। वह देश को अपना परिवार मानते हैं और सभी के लिए बराबर कानून रहे, इसके लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद का आरोप: गांव से लेकर तहसील तक है भ्रष्टाचार, DM ने कहा- कहने से नहीं बनेगी बात, लिखकर दीजिए
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने कई मुस्लिम महिलाओं से बात की तो सभी इसके समर्थन में हैं। वे चाहती हैं कि यह कानून जल्द बने। कहा कि उनका एनजीओ कानून के समर्थन में मुहिम चलाकर लोगों को इस बारे में जागरूक करेगा।

निदा खान भी कर चुकी हैं समर्थन
आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने भी समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं पर हमेशा तीन तलाक की तलवार लटकी रहती है। समान नागरिक संहिता से उनका भविष्य सुरक्षित होगा।ये भी पढ़ें- जान ले रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढे: डूबने से दो किशोरों की मौत, चीखती रही बहन; मदद को नहीं आए कर्मचारी
निदा खान ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हमेशा डर सताता रहता है। पहली पत्नी होते हुए भी शौहर दूसरी पत्नी लाकर पहली पत्नी के अधिकार छीन लेता है। पहली पत्नी को घर से निकाल दिया जाता है और उसके बच्चों के सिर से छत छीन ली जाती है। उन्होंने कहा कि देश की सभी मुस्लिम महिलाएं इसके पक्ष में हैं।