फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fare will reduce after instruction

आदेश मिलते ही हटेगा स्पेशल का तमगा, घटेगा किराया

Sun, 14 Nov 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
fare will reduce after instruction
बरेली। रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों का स्पेशल दर्जा समाप्त करने के आदेश का असर इज्जतनगर मंडल की दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ेगा। पुरानी व्यवस्था बहाल होने से यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से कोरोना संक्रमण के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में आने के बाद जब ट्रेनों का संचालन फिर शुरू किया गया तो ट्रेन के नंबर के आगे 0 लगाकर उसे स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया गया। इन ट्रेनों में यात्रियों से स्पेशल चार्ज भी वसूला जा रहा है। इस वजह से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था। रेलवे यूनियन और यात्रियों की ओर से बढ़े किराए का विरोध भी किया जाता रहा। इसको देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था बंद करने का फैसला किया है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश अभी तक आए नहीं है। जैसे ही आदेश मिलते हैं, सभी ट्रेनों में पुरानी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed