{"_id":"62cb255a433ab86f6b6cbc48","slug":"failing-in-one-sided-love-the-young-man-said-i-will-pour-acid-on-your-face-bareilly-news-bly4909117119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में नाकाम होकर युवक बोला- तेरे चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में नाकाम होकर युवक बोला- तेरे चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
-
युवती के पिता के नाम से यूपी 112 और एंबुलेंस 108 को कर दीं फर्जी कॉल
-
बदनामी से डरी छात्रा नहीं जा पा रही अपने गांव, आरोपी के खिलाफ कराई रिपोर्ट
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। एकतरफा प्यार में नाकाम युवक ने छात्रा को परेशान करने की इंतिहा कर दी। उसके पिता के नाम से यूपी 112 और एंबुलेंस 108 को फर्जी कॉल कर गुमराह किया, जिसमें वह खुद ही फंस गया। बात न बनती देख उसने छात्रा को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। सहमी छात्रा गांव जाने से भी डर रही है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह गांव से बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। आरोप है कि पड़ोसी युवक राजकुमार गलत नीयत रखता है। बताया कि आरोपी ने हाल ही में उसे खुलेआम धमकी दी है कि उससे बात नहीं करेगी तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा। युवती ने बताया कि इससे पहले दो जुलाई की रात लगभग बारह बजे आरोपी राजकुमार ने उसके पिता के नाम से यूपी 112 पर कॉल करके बताया कि उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म हो गया है, मदद की जरूरत है। इसके अलावा एंबुलेंस 108 को भी उसके पिता के नाम से कॉल करके बताया कि उनकी पुत्री का प्रसव होने वाला है। यूपी 112 और एंबुलेंस 108 जब उसके घर पहुंचीं तब उन्हें राजकुमार की हरकत का पता फोन किए जाने वाले मोबाइल नंबर से लगा। मोबाइल नंबर राजकुमार का ही थी। तब से वह काफी सदमे में है। बदनामी के डर से वह अपने गांव नहीं जा पा रही है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने धमकी देने के आरोप में राजकुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लड़की गाजियाबाद में रहती है। कभी-कभार ही घर आती है। युवक ने शराब पीकर एंबुलेंस और 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि लड़की मुसीबत में है, जिससे एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। परिजन ने शक के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन