फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Exam in next five days, admit card still not distributed

छह दिन बाद लॉ की परीक्षाएं, प्रवेश पत्र अभी तक नहीं मिले

Sat, 20 Jan 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 20 Jan 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Exam in next five days, admit card still not distributed
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 25 जनवरी से शुरू हो रही एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी न होने से छात्र परेशान हैं। सेंटर फाइनल न होने के कारण विश्वविद्यालय ने अभी तक प्रवेश पत्र जारी नहीं कर पाया है। अब सोमवार तक प्रवेश पत्र जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस बार सेमेस्टर परीक्षाओं की भी मानिटरिंग आनलाइन करना चाहता है। इसलिए कॉलेजों में सीसीटीवी लगाने अनिवार्य किए गए हैं। हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। बरेली और मुरादाबाद मंडल में करीब सौ लॉ कॉलेज हैं, जहां दस हजार से ज्यादा छात्र परीक्षाएं देंगे। मगर अभी तक स्थिति यह है कि कई कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिन कॉलेजों में कैमरे लगे हैं, वहां काम नहीं कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रनिर्धारण के दौरान जब कैमरों की स्थिति देखी गई तो अधिकतर कॉलेजों के हाल खराब निकले।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों को केंद्र बनाने से रोक दिया है और बीस जनवरी तक हर हाल में कैमरे लगवाने के निर्देश देते हुए कहा है कि उसके बाद ही केंद्रों की सूची फाइनल की जाएगी। कॉलेज अब सीसीटीवी कैमरे कमरों में लगवा रहे हैं। बरेली कॉलेज ने इसी सप्ताह परीक्षा भवन को कैमरों से लेस कर दिया है। हालांकि रोल नंबर सभी छात्रों के जनरेट हो गए हैं। कैमरे लगने की प्रक्रिया सोमवार तक पूरी हो सकती है जिसके बाद प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि छात्र परेशान न हों, सोमवार को प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे नहीं बढे़ेंगी परीक्षाएं
एलएलबी के छात्रों ने सत्र पूरा न होने के कारण परीक्षाएं बीस दिन आगे बढ़ाने की मांग की थी। परीक्षा नियंत्रक ने साफ कर दिया है कि परीक्षाएं आगे बढ़ाना अब संभव नहीं है। लॉ की परीक्षाओं के बाद मार्च में मुख्य परीक्षाएं भी करानी हैं। परीक्षा आगे बढ़ाई तो मुख्य परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed