फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even in VIP areas, the lights remained off throughout the night.

Bareilly News: वीआईपी इलाकों में भी रातभर गुल रही बत्ती

Tue, 28 Apr 2026 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Even in VIP areas, the lights remained off throughout the night.
बरेली के वीआईपी इलाकों में भी रविवार व सोमवार को उपभोक्ता बिजली कटौती से जूझते रहे। सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, राम वाटिका, कृष्णा कुंज, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट आदि इलाकों की 25 हजार आबादी ने भीषण गर्मी में जागकर रात बिताई।
विज्ञापन

सेटेलाइट क्षेत्र की प्रेमकुंज कॉलोनी में तड़के चार बजे अचानक लाइट चली गई। इससे करीब एक हजार आबादी प्रभावित रही। सिविल लाइंस द्वितीय व तृतीय उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र राम वाटिका, कृष्णा कुंज कॉलोनी, मालियों की पुलिया, कटरा चांद खां, सेटेलालइट में रविवार की रात 2.30 बजे लाइट चली गई। पूरी रात लोग जागकर लाइट का इंतजार करते रहे। अधिकारियों से पूछने पर बार-बार यह जानकारी दी जाती रही कि लोकल फॉल्ट है, जिसे ठीक किया जा रहा है। दोपहर में दो बजे आपूर्ति बहाल की गई जो तुरंत ही चली गई। दोपहर 2:30 बजे लाइट आई तो शाम आठ बजे फिर कट गई। देर रात तक बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट को ठीक करने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन

हरूनगला उपकेंद्र के सेक्टर नौ टीपीनगर में सुबह छह बजे लाइट चली गई। करीब पांच घंटे तक लोग परेशान रहे। इस दौरान घरों में पानी नहीं आने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सुबह 11 बजे लाइट आई पर 12 बजे लो वोल्टेज हो गया। इससे 200 उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लोक फॉल्ट की समस्याएं रहीं। जगह-जगह लाइनमैन लगाकर उनको ठीक कराया गया। - नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता, 11 केवी वर्टिकल
---
डीएम को नोटिस जारी करने वाले एक्सईएन का तबादला
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रथम सूर्य कुमार को हटाकर लखनऊ मुख्यालय संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ मुख्यालय में तैनात अशोक कुमार गुप्ता को बरेली भेजा गया है। अशोक प्रकाश गुप्ता मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले हैं। सूर्य कुमार डीएम को बिजली बिल बकाये में आरसी जारी करने को लेकर चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed