{"_id":"5706bc774f1c1b7725c8151e","slug":"evaluations-were-sealed-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफाफे में बंद हुई नैक मूल्यांकन रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफाफे में बंद हुई नैक मूल्यांकन रिपोर्ट
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैक ग्रेडिंग को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय का भविष्य लिफाफे में बंद हो गया है। अब कुछ महीनों बाद नतीजों की घोषणा होगी। हालांकि जांच दल ने कुलपति को एसेसमेंट रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय को अनुमान हो जाएगा कि उसे कौन सा ग्रेड मिलेगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चार दिन तक सात सदस्यीय टीम ने नैक मूल्यांकन किया। पहले दिन विभाग का निरीक्षण हुआ, दूसरे दिन हॉस्टल, लाइब्रेरी, प्रशासनिक विभाग को देखा गया। तीसरे दिन शिक्षकों और कर्मचारियों से लंबी बातचीत हुई। चौथे दिन एग्जिट मीटिंग की गई। इस दौरान नैक टीम ने काम काज और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आईएएसई में शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए कहा। यह भी निर्देशित किया कि यदि शिक्षकों को नियुक्ति नहीं कर सकते तो विभाग बंद कर दें। विश्वविद्यालय की रीढ़ कही जाने वाली लाइब्रेरी को और दुरुस्त करने के लिए भी सुझाव दिये। कहा कि विश्वविद्यालय में इतनी बड़ी सेंट्रल लैब की बिल्डिंग है, लेकिन उसकी सार्थकता नहीं दिख रही है। विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है। इसके हिसाब से ही विश्वविद्यालय में एकेडमिक क्षेत्र में भी बेहतर काम करने की जरूरत है। इस मौके पर नैक कोऑर्डीनेटर प्रो. बीआर कुकरेती ने सभी का आभार व्यक्त किया।