{"_id":"68fbf158057fb600a2016242","slug":"evaluation-for-handing-over-the-sanitation-system-of-five-wards-to-private-hands-bareilly-news-c-4-vns1074-752292-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों देने के लिए मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों देने के लिए मूल्यांकन
विज्ञापन
बरेली। पांच वार्डों की सड़कों और नालियों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में दी जाएगी। इस काम को हासिल करने के लिए कई फर्मों के टेंडर आए हैं। टेंडर 17 अक्तूबर को खुल गए। इनका तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें योग्य पाई जाने वाली फर्मों की वित्तीय क्षमता का आकलन होगा। तब कम से कम मूल्य पर सेवा देने वाली फर्म को काम सौंपा जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में 80 वार्ड हैं। 30 वार्डों की सफाई व्यवस्था पहले से निजी हाथों में है। अब वार्ड 29 रहपुरा चौधरी, 42 चौधरी मोहल्ला, 44 मलूकपुर, 71 नई बस्ती और 80 रबड़ी टोला की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपी जाएगी। वार्डों में सेवारत नगर निगम के करीब 80 नियमित सफाई कर्मचारियों को ऐसे वार्डों में समायोजित किया जाएगा, जहां 20 से कम कर्मचारी हैं। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि 15 दिन में किसी एक फर्म का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद 35 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में होगी। ब्यूरो