फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eurida CEO expressed displeasure over delay in starting road work

Bareilly News: सड़कों का काम देरी से शुरू करने पर यूरिडा के सीईओ ने जताई नाराजगी

Sat, 28 Dec 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Eurida CEO expressed displeasure over delay in starting road work
बरेली। अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) के सीईओ महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को सीएम ग्रिड योजना के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य शुरू में हुई देरी पर कार्यदायी संस्था से नाराजगी जाहिर की। गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अर्बन (सीएम ग्रिड) के पहले चरण में 46 करोड़ रुपये लागत से मॉडल टाउन की सड़कें बननी हैं। लखनऊ की अनमोल कंस्ट्रक्शन को 3.4 किलोमीटर सड़क के लिए इसी साल अक्तूबर में टेंडर मिला है। काम जनवरी-2026 तक पूरा किया जाना है। फर्म की ओर से अक्तूबर में ही कार्य शुरू कराने के लिए भूमि पूजन कराया गया था।
विज्ञापन

तब नगर निगम के अधिकारियों के सामने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने कहा था कि दो-तीन दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काम में देरी हुई तब नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की थी। अब यूरिडा के सीईओ ने भी देरी को भी चिह्नित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से कहा कि योजना की समीक्षा मुख्यमंत्री के स्तर से नियमित हो रही है। इसलिए काम को रफ्तार दी जाए। तय समय सीमा में पूरा किया जाए। देरी होगी तो कार्रवाई होगी। काम शुरू हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए खोदाई हो रही थी। अधिकारियों ने कहा कि खोदाई के वक्त बैरिकेडिंग रखें। सुरक्षा के मानकों का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी मूल्यांकन समय-समय पर होंगे। मानक व गुणवत्ता की अनदेखी पर जिम्मेदारी तय होगी। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी साथ में रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed