फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   entry thoda dhamakedar

इंट्री थोड़ी धमाकेदार!.. सीएम के सामने

Thu, 16 Nov 2017 01:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 16 Nov 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
सपा को छोड़ने के बाद डॉ. अनिल शर्मा भाजपा में धमाकेदार एंट्री चाहते हैं। पहले अटकलें थीं कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने कार्यकर्ता सम्मेलन में वह भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन ऐन वक्त पर उनकी ज्वाइनिंग टाल दी गई। दरअसल, पर्दे के पीछे पार्टी की ब्राह्मण लॉबी के नेताओं के जरिये उनकी बातचीत जारी है, लेकिन बताया जा रहा है कि जैसी धमाकेदार इंट्री वह भाजपा में चाहते हैं, उसकी भूमिका अभी बन नहीं पाई है। यही वजह है कि वह यह तो कह रहे हैं कि अभी वह भाजपाई नहीं हुए हैं लेकिन भाजपा में जाने से इन्कार भी नहीं कर रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी उमेश गौतम को मेयर का चुनाव भी खुलकर लड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

मेयर का टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ सपा नेता डॉ. अनिल शर्मा ने हाल ही में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने सपा के बड़े नेताओं पर वर्ग विशेष का अधिक टिकट देकर तुष्टीकरण करने और जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देने समेत कई आरोप लगाए थे। उसी समय उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगी थीं। 14 नवंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में आने पर डॉ. शर्मा को भाजपा ज्वाइन कराने की तैयारी थी, लेकिन ऐन वक्त पर मामला टल गया। बताया जाता है कि डिप्टी सीएम के सामने अनिल शर्मा को भाजपा ज्वाइन कराने की रणनीति परवान नहीं चढ़ पाई। भाजपा में उनके जाने की बातचीत पार्टी की ब्राह्मण लॉबी के नेताओं के जरिए चल रही है। सूत्रों के अनुसार डॉ. अनिल शर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा ज्वाइन करने की मंशा जता चुके हैं ताकि बाद में सपा की तरह उनकी उपेक्षा न हो। हालांकि भाजपा नेता 18 नवंबर को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने उनकी पार्टी में ज्वाइनिंग कराना चाहते हैं। इसी की रस्साकशी में डिप्टी सीएम के सामने उन्होंने भाजपा ज्वाइन नहीं की। हालांकि वह भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को का चुनाव खुलकर लड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. अनिल शर्मा सपा में यूथ बिग्रेेड के जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी में प्रदेश सचिव जैसे पदों पर रहे हैं। सपा ने उनको एमएलए और एमएलसी का टिकट भी दिया। एमएलए का चुनाव वह हार गए। एमएलसी का टिकट ऐन वक्त पर काटकर घनश्याम लोधी को दे दिया गया। इससे पहले 2012 में उनकी पत्नी का मेयर का टिकट कट गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
मैंने अभी भाजपा ज्वाइन नहीं की, लेकिन सपा से इस्तीफा दे चुका हूं। अब सपा में वापसी का सवाल ही नहीं है। भाजपा में जाने या न जाने के बारे में कुछ नहीं कहूंगा लेकिन व्यक्तिगत संबंधों की वजह से भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम का चुनाव लड़ा रहा हूं। - डॉ. अनिल शर्मा, पूर्व सपा नेता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed