{"_id":"5e5190bd8ebc3ef38d719ec6","slug":"english-brother-was-giving-paper-instead-of-younger-arrested-bareilly-news-bly396966491","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: छोटे की जगह बड़ा भाई दे रहा था अंग्रेजी का पेपर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: छोटे की जगह बड़ा भाई दे रहा था अंग्रेजी का पेपर, गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी छात्र से पूछताछ करते नवाबगंज के एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा में छोटे भाई ने अपनी जगह बड़े भाई को बिठा दिया। किसी ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दी। एसडीएम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। छोटा भाई भी केंद्र के बाहर ही टहलता मिल गया। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनाें के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार को किसी ने सूचना दी कि श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या तीन में जनता माध्यमिक स्कूल के एक छात्र की जगह उसका बड़ा भाई परीक्षा दे रहा है। एसडीएम जांच करने पहुंचे तो मामला सही पाया। एसडीएम ने पूछताछ की तो परीक्षा दे रहे युवक ने बताया कि वह अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा है। छोटा भाई केंद्र के बाहर ही टहल रहा है। इसके बाद एसडीएम ने बाहर से उसके भाई को भी पकड़वा लिया। एसडीएम ने इसे लेकर कक्ष निरीक्षकाें से भी कड़ी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई के केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए। सूचना मिलने पर सचल दल भी मौके पर पहुंच गया। केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बड़ा भाई इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुका है। नवाबगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

सांठगांठ कर बदलवा लिया फोटो
केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा युवक इंटर पास है। उसका छोटा भाई पढ़ाई में कमजोर है। बड़े भाई ने पहले ही योजना बनाकर किसी तरह सांठगांठ कर प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगवा लिया। इधर, नामांकन संख्या खोने का बहाना करके स्कूल के पैड पर भी अपना फोटो लगवाकर कॉलेज से प्रमाणित करा लिया था।
विज्ञापन