फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Engine of Triveni derails in Bareilly

बरेली में पटरी से उतरा त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन

Mon, 26 Mar 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 26 Mar 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Engine of Triveni derails in Bareilly
जंक्शन पर रविवार को वाशिंग लाइन के पास त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। अचानक तेज झटका लगने से कई यात्री बर्थ से गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में डीआरएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन्होंने प्रथम दृष्टया इंजीनियरिंग विभाग को दोषी मानते हुए घटना की जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

रात नौ बजे ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। जंक्शन पर डाउन लाइन पर स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। शाम 5:15 बजे रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक पर अपना काम खत्म किया। दस मिनट बाद ही पांच घंटे लेट चल रही सिंगरौली से बरेली आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस इस ट्रैक से गुजरी तो अचानक जोरदार आवाज के साथ उसका इंजन पटरी से उतर गया। ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो तेज झटका लगने से कई यात्री बर्थ से नीचे आकर चोटिल हो गए। 
विज्ञापन

पटरी से इंजन उतरने के बाद ट्रेन की बोगियों में चीखपुकार मच गई। ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत जंक्शन और मंडलीय अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। इससे रेल अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्लूआई समेत कई अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। मुरादाबाद से आई रिलीफ ट्रेन से ही डीआरएम एके सिंघल मंडलीय अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत ट्रेन का इंजन भी बेपटरी हुआ

रोजा। बरेली में त्रिवेणी एक्सप्रेस के इंजन के पटरी से उतरने की सूचना पर रोजा से बरेली जाने की तैयारी में दुर्घटना राहत ट्रेन का इंजन भी पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना रविवार शाम रोजा यार्ड में हुई। देर रात तक इंजन को पटरी से हटाने का काम जारी रहा। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed