फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Empowerment of women is necessary for a strong society

मजबूत समाज के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी

Tue, 02 Mar 2021 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Mar 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Empowerment of women is necessary for a strong society
जीजस कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करतीं सबइंस्पेक्टर कोकिल सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
नवाबगंज। मजबूत समाज के लिए जरूरी है कि महिलाएं सशक्त और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में काम तो कर रही हैं लेकिन उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जरूरत इस बात की है कि महिलाएं अपने साथ होने वाले अत्याचार को छिपाने के बजाय उसे उजागर करें ताकि कानून उसकी रोकथाम कर सके। ये बात जीजस एंड मेरी इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत हुई गोष्ठी में महिला उपनिरीक्षक कोकिल सिंह ने छात्राओं से कहीं।
कोकिल सिंह ने कहा कि महिलाएं अब सेना में भी भर्ती होकर दुश्मनों से मुकाबला कर रही हैं। हवाई जहाज उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां खुद को कमजोर न समझें, जितने अधिकार पुरुषों के पास हैं, उतने ही उनके पास भी हैं। बस उन्हें अपना लक्ष्य तय करने के साथ शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना होगा। कोकिल सिंह ने छात्राओं से कहा कि अपने साथ होने वाली ज्यादती को वे छिपाएं नहीं, बल्कि उजागर करें। पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क है, उसका लाभ लें। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, 198, 1076, 181, 112 भी हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार शेर बहादुर सिंह और नायब तहसीलदार निरंकार सिंह ने भी छात्राओं को अपना लक्ष्य तय कर शिक्षा प्राप्त करने को प्रेरित किया। कहा, बेटियां उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बने और देश और समाज को प्रगति की राह पर ले जाएं। तहसीलदार ने छात्राओं को शपथ दिलाकर नारी सशक्तीकरण के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंध निदेशक आनंद सैमसन, प्रधानाचार्य अनीता मैसी, रजनी शर्मा, बुशरा सिद्दीकी, नसीर अहमद, महिला कांस्टेबल दुर्गेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं छात्राएं..

सरकार ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का हित ध्यान में रखते हुए महिला हेल्प डेस्क बनाई है जहां उन्हें सीधे न्याय मिल रहा है। शरारती तत्वों पर भी शिकंजा कसा गया है। बेटियां अब सुरक्षित घरों से निकल रही हैं। - जारा राइन

पुलिस और तहसील प्रशासन के सहयोग से छात्राओं को सशक्तीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की सख्ती से महिला अपराधों में कमी आ रही है। छात्राएं बेखौफ होकर कॉलेज जा रही हैं। - साहिबा
ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियाें और महिलाओं की मजबूती के लिए अपराजिता जैसे कार्यक्रम करने की जरूरत है। इसके साथ हमें खुद भी जागरूक होकर आवाज बुलंद करनी होगी। तभी महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलेगा। - सानिया

समाज में बदलाव लाने के लिए बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। बेटियां शिक्षित होगी तो उनके अधिकारों का कोई हनन नहीं कर सकेगा। सरकार इस ओर कदम बढ़ा रही है। सरकारी तंत्र भी सहयोग कर रहा है। - अलहुदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed