फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees did not get salary, city buses stopped working for six hours

Bareilly News: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, छह घंटे थमे रहे सिटी बसों के पहिए

Sat, 23 Nov 2024 04:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Employees did not get salary, city buses stopped working for six hours
बरेली। वेतन न मिलने से नाराज सिटी बस सर्विसेज के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। इससे छह घंटे तक सिटी बसों के पहिए थमे रहे। दोपहर 12 बजे के बाद अधिकारियों ने जल्द वेतन भुगतान का आश्वासन दिया तो कर्मचारी काम पर लौटे और सिटी बस सेवा शुरू हो सकी। इस दौरान अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिटी बस सर्विसेज के तहत शहर में बरेली-फतेहगंज पश्चिमी, बरेली-शीशगढ़, बरेली-शाही और बरेली-मनौना रूट पर 25 ई-बसों का संचालन किया जाता है। शुक्रवार सुबह चालक-परिचालक स्वालेनगर डिपो पहुंचे तो पता लगा कि वहां के सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। डिपो में पांच गार्ड हैं। वह भी डिपो का गेट बंद कर हड़ताल पर चले गए। ऑपरेशन मैनेजर, हाउस कीपिंग स्टाफ भी शामिल हो गए। कर्मचारियों ने बसों को डिपो से निकलने ही नहीं दिया।
विज्ञापन

दरअसल, कर्मचारियों को अक्तूबर के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। अथॉरिटी ने उनको 20 नवंबर तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों ने अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर शुक्रवार को उन्होंने हड़ताल कर दी। अब उनको 25 नवंबर तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी दोपहर 12 बजे के बाद काम पर लौटे, तब बस सेवा शुरू हो सकी। डिपो मैनेजर राहुल यादव ने बताया कि अब बस सेवा सामान्य हो गई है। उच्बाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर रोड पर सिटी बस सेवा बंद
फरीदपुर रोड पर सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस रूट पर टोल प्लाजा बनने के बाद से ही बसों के संचालन को लेकर खींचतान चल रही थी। पिछले साल ई-बस डिपो और फरीदपुर के विधायक प्रो. श्याम बिहारी के हस्तक्षेप के बाद बसों के टोल टैक्स को फ्री कर दिया गया था। इसके बाद संचालन किया जाने लगा था। अब वहां फिर टोल टैक्स की वसूली शुरू होने के कारण इस रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed