फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Emphasis on increasing research work for animal disease diagnosis

पशु रोग निदान के लिए शोध कार्य बढ़ाने पर जोर

Sat, 18 Sep 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing research work for animal disease diagnosis
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क

आईवीआरआई नई तकनीक से किसानों को कराए रूबरू

विज्ञापन
बरेली। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आईवीआरआई में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पशु चिकित्साधिकारियों के लिए वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंटरफेस मीट के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. बीएन त्रिपाठी रहे। उन्होंने पशु बीमारियों के निदान के लिए शोध पर जोर दिया।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में कृषि और पशुपालन का अहम योगदान है, इसलिए पशु उत्पादकता में और सुधार करना होगा। आईवीआरआई द्वारा विकसित पशुओं के टीके और नैदानिकों के बारे में उन्होंने चर्चा की। नई बीमारियों के निदान के लिए शोध कार्य कर नए टीके विकसित करने को कहा। पशुपालन आयुक्त डॉ. प्रवीण मलिक ने संस्थान निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त की कार्यक्रम आयोजन के लिए सराहना की। पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की दर बढ़ाने और प्रयोगशालाओं का आईएसओ सर्टिफिकेशन कराने पर जोर दिया। महाराष्ट्र के पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

सहायक महानिदेशक पशु विज्ञान डॉ. अशोक कुमार ने विकसित शोध और तकनीक का प्रयोग करने और नई बीमारियों के निदान को शोध कार्य करने की बात कही। संस्थान निदेशक डॉ. दत्त ने बताया कि संस्थान ने विभिन्न पशु रोगों की रोकथाम के लिए वैक्सीन विकसित की हैं। इनमें 93 में से 23 का पेटेंट होने, 24 डिजाइन रजिस्टर्ड और 35 तकनीक व्यावसायिक घरानों को हस्तांतरित करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध के लिए वैज्ञानिकों की टीम गठित

संस्थान निदेशक ने वर्चुअल कार्यशाला के दौरान बताया कि संस्थान द्वारा वैज्ञानिकों की एक टीम तैयार की जा रही है जो नई बीमारियों के निदान के लिए जल्द शोध कार्य शुरू करेगी। इस दौरान पशुपालन आयुक्त डॉ. धनंजय डी. परकाले, संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. हिमानी धांजे, संस्थान के एटिक प्रभारी डॉ. रूपसी तिवारी, यूनिट प्रभारी बृजेंद्र कुमार पंवार के अलावा 232 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed