फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity theft: Bareilly tops in the division, Pilibhit has the least number of cases.

बिजली चोरी : मंडल में बरेली अव्वल, पीलीभीत में सबसे कम मामले

Mon, 30 Dec 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft: Bareilly tops in the division, Pilibhit has the least number of cases.
बरेली। बिजली चोरी के मामले में मंडल में बरेली नंबर एक पर है। एक जनवरी से 25 दिसंबर तक मंडल में बिजली चोरी के मामले में 2,718 एफआईआर दर्ज की गईं। बरेली में सर्वाधिक 1,416 मामले पकड़े गए हैं। पांच किलोवाट से ऊपर कॉमर्शियल बिजली चोरी के मामले में शाहजहांपुर पहले और बदायूं दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, बरेली शहरी क्षेत्र में 816, ग्रामीण क्षेत्र में 600, शाहजहांपुर में 565, बदायूं में 448 और पीलीभीत में 253 लोगों को विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ बिजली थानों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। बरेली शहरी क्षेत्र में 52 और ग्रामीण क्षेत्र में 56 स्थानों पर पांच किलोवाट से ऊपर कॉमर्शियल बिजली चोरी पकड़ी गई। शाहजहांपुर में यह आंकड़ा 122, बदायूं में 43 और पीलीभीत में 10 है।
विज्ञापन

दो किलोवाट तक के कनेक्शनों पर ज्यादा चोरी
दो किलोवाट तक के कनेक्शनों पर ज्यादा चोरी पकड़ी गई। बरेली शहरी क्षेत्र में 541, ग्रामीण क्षेत्र में 447, शाहजहांपुर में 164, पीलीभीत में 173 और बदायूं में 199 ऐसे उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई जिनके बिजली के कनेक्शन दो किलाेवाट तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितताओं के मामले में बदायूं आगे
बिजली मीटरों में गड़बड़ी समेत अन्य अनियमितताओं के मामले में बदायूं सबसे आगे रहा। यहां ऐसे 282 मामले पकड़े गए। बरेली शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या 13, ग्रामीण क्षेत्र में 60, शाहजहांपुर में 97 और पीलीभीत में 189 रही। इन मामलों में बिजली निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है।


बिजली चोरी रोकने के लिए मंडल में विजिलेंस की छह टीमें काम कर रही हैं। इस वर्ष 25 दिसंबर तक मंडल में बिजली चोरी के मामलों में 2,718 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। - मीनाक्षी शर्मा, सीओ विजिलेंस
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed