फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electricity supply disrupted more than 1500 villages due to storm in Lakhimpur Kheri

UP: इस जिले में आंधी-तूफान से 1500 से अधिक गांवों की बिजली ठप, बहाल होने से लग सकते हैं एक-दो दिन

Fri, 31 May 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2024 04:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान ने ऐसी तबाही मचाई, जिससे जिले के 1500 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ गिरने से कई जगह तार गए हैं तो कई जगह खंभे टूट गए हैं। विद्युत निगम की टीम लाइन दुरुस्त करने में लगी है। 

विज्ञापन
electricity supply disrupted more than 1500 villages due to storm in Lakhimpur Kheri
आंधी से गिरा बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम आए तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जिले के लखीमपुर, गोला, सिकंद्राबाद, मोहम्मदी, बेहजम, मझगई आदि क्षेत्रों के 1500 से ज्यादा गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इन क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर भारी भरकम पेड़ उखड़कर गिर गए। पेड़ों के गिरने की वजह से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे बृहस्पतिवार की देर शाम से शुक्रवार दोपहर तक बिजली व्यवस्था ठप रहा। बिजली विभाग इन क्षेत्रों में पेड़ों को कटवाकर लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हुआ है। 

विज्ञापन


सिकंद्राबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत पांच फीडर से 200 से अधिक गांव को बिजली सप्लाई होती है। आंधी की वजह से पेड़ तार पर गिरे। दर्जनों खंभे टूट गए, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। सिकंदराबाद के जेई शिवम पांडे ने बताया कि काम चल रहा है देर शाम तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है। लखीमपुर शहर में आंधी-बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गईं। शहर के पांच बिजली घर में सिर्फ कलेक्ट्रेट बिजलीघर की सप्लाई आ रही है। शेष बिजलीघर के आधे से अधिक मोहल्लों की रात से बत्ती गुल है। शहर के करीब 40 हजार से आदि उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिना बिजली बेहाल हैं। 

विज्ञापन

लाइन सही करने में जुटी कई टीमें 
लखीमपुर डिवीजन के ईई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी से बहुत नुकसान हुआ है। मेल लाइट में लंबा फाल्ट है। छाउछा, गढ़ी आदि कई जगह तार टूटे हैं तो कई जगह खंभे टूटे हैं। हमारी टीम लगी हुई है। काम तेजी से चल रहा है। मोहम्मदी तहसील में तेज आंधी तूफान से सिसोरा निकूमपुर के पास तार टूटने से मेन लाइन में खराबी आ गई। 

इससे रात तक  बिजली आपूर्ति गुलरिया, परवसतनगर, खजुहा, केहुआ, मगरेना, दुवाहा, भगेली, सिसोरा, निकूमपुर, बिलंदपुर बौआ, मजरा, नयागांव, मियांपुर कालोनी, रधोला, अटसार आदि गांवों की बिजली गुल रही है। बनवारीपुर उपकेंद्र से जुड़े फूलबेहड़ देहात इलाके के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल है। छाउछ ट्रांसमिशन से जुड़ी 33 केवीए मेन लाइन के 7 और निचली लाइन के भी कई पोल टूटने से बिजली सप्लाई बिगड़ी है। बहाल होने में एक दो दिन लग सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed