फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity Corporation Engineer arrested taking bribe of five thousand rupees In Bareilly

Bareilly News: बिजली निगम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर बदलवाने के मांगे थे 10 हजार रुपये

Thu, 12 Jan 2023 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 02:16 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी में बिजली निगम का जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उसने एक व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। 

विज्ञापन
Electricity Corporation Engineer arrested taking bribe of five thousand rupees In Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी उपखंड कार्यालय (नगर) में तैनात बिजली निगम के अवर अभियंता राजेश कुमार को बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक अवर अभियंता से पूछताछ होती रही। अब तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


मुंडिया गली निवासी जकी उद्दीन की लकड़ी की टाल पर लगा ट्रांसफार्मर बीते दिनों फुंक गया था। आरोप है कि इसे बदलवाने के लिए अवर अभियंता ने 10 हजार रुपये मांगे। इस पर जकी उद्दीन ने एसडीओ को जानकारी देने के बाद ट्रांसफार्मर बदलवा दिया। कुछ दिन बाद ही उनके मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। जेई राजेश कुमार से शिकायत करने पर उन्होंने पिछले 10 हजार रुपये देने के बाद ही ट्रांसफार्मर भेजने की बात कही। इसके बाद जकी उद्दीन ने एंटी करप्शन ब्यूरो के पोर्टल पर शिकायत की। 

विज्ञापन

रंगेहाथ पकड़ने के लिए बिछाया जाल 

लखनऊ से बरेली की टीम को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद जेई को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बहेड़ी पहुंची। प्लान के तहत जकी उद्दीन को पांच हजार रुपये लेकर जेई के पास भेजा गया। जेई ने मेज की दराज में रुपये रखने की बात कही। जैसे ही जकी उद्दीन ने रुपये रखे, पीछे से पहुंची टीम ने जेई को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो के सीओ एमएम असगर और एसआई शैलेन्द्र सिंह आरोपी को लेकर थाने पहुंचे। देर रात उसका मेडिकल कराया गया। अधिकारियों ने बताया देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद बृहस्पतिवार को जेई को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस गिरफ्त में जेई राजेश कुमार ने साजिशन फंसाए जाने की बात कही।

बहेड़ी के अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश ने बताया कि जेई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। विभागीय जांच होगी और जेई को निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed