फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric

दस घंटे ठप रहे जगतपुर और कैंट सबस्टेशन

Sat, 02 May 2015 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 02 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार आधी रात के बाद चली हल्की हवाआें से ही शहर के तीन उपकेंद्र ठप हो गए। इनमें जगतपुर और कैंट उपकेंद्र तो दस घंटे बाद सामान्य हो पाए। दस घंटे बिजली ठप रहने से लोग पानी तक के लिए तरस गए। मगर बेपरवाही का हाल यह था कि इस ब्रेकडाउन की जानकारी सुबह तक किसी अफसर तक को नहीं थी। करीब सात घंटे बाद एसई ने फटकार लगाई तो स्टाफ फाल्ट तलाशने दौड़ा।
विज्ञापन

पुराना शहर में बिजली सप्लाई पूरी तौर से बदहाल है। सबसे ज्यादा जगतपुर स्टेशन से पोषित फीडराें के लोग प्रभावित है। स्टाफ की मनमानी से घंटो ब्रेकडाउन अटेंड नहीं होते हैं। शुक्रवार तड़के हवाआें से जगतपुर की सप्लाई लाइन ठप हो गई। इस लाइन से कैंट भी जुड़ा हुआ है इसलिए वहां की भी बिजली गुल हो गई। सुबह नौ बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने फोन किया तो न जेई ने फोन उठाया न एसडीओ और एई ने। करीब सात घंटे बाद एसई शहर एनके श्रीवास्तव ने हड़काया तो स्टाफ ने जगतपुर और कैंट लाइन पर आए फाल्ट ठीक करने की कवायद शुरू की। दोपहर सवा बजे दोनों स्टेशन सामान्य हो पाए। इज्जत नगर उपकेंद्र पर भी घंटों सप्लाई बाधित रही। सुबह तीन से दोपहर सवा बजे तक बिजली गुल रहने से जगतपुर, आकाशपुरम, पशुपति बिहार, सतीपुर, सहसवानी टोला, मीरा पैंठ, सैलानी, रोहली टोला, बुखारपुरा, नई बस्ती समेत समेत दर्जनों मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो पायी।
विज्ञापन



यह हाल है इंजीनियरों का
जगतपुर जेई ने छह घंटे तक सप्लाई ठप होने की जानकारी किसी अफसर को नहीं दी। नियमानुसार दो घंटे से लंबे फाल्टके मामलों में जेई को एसएमएस कर सूचना देनी होती है। लेकिन इस स्टेशन पर ऐसी कोई परंपरा नहीं है। इस लापरवाही पर एसई शहर श्रीवास्तव ने क डे़ तेवर दिखाते हुए अधिशासी अभियंता नंदलाल से जवाब तलब किया है। नंदलाल भी इतनी लंबी बिजली गुल रहने से अनभिज्ञ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई वसीम तैनात
जगतपुर उपकेंद्र पर चल रही लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए वसीम खां को जेई तैनात किया गया है। बताया जाता है कि मौजूदा जेई के खिलाफ दर्जनों शिकायतें रोजाना आला अफसरों तक पहुंच रही हैं। जेई की वजह से कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। सुबह से देर रात तक घंटों बिजली गुल होना तो आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed