फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric

मंडल में 11681 मजरे होंगे जगमग

Sat, 27 Dec 2014 01:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 27 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
electric
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में तीन सौ आबादी वाले गांव शामिल कर लिए गए हैं। इस योजना में बरेली मंडल में 557.40  करोड़ रुपये लागत से 11,681 मजरे जगमग होंगे। विभाग ने इसके टेंडर फाइनल कर सर्वे शुरू कर दिया है। काम अगले तीन साल में पूरा होना है।
विज्ञापन


पिछले दिनों विभाग ने सभी जिलों में चिन्हित तीन सौ आबादी वाले गांवाें में विद्युतीकरण कराने के लिए टेंडर मांगे थे। इसके तहत बरेली मंडल में चिन्हित 11,681 मजरों में काम शुरू कराने  के लिए चारों जिलों में अलग-अलग फर्म तय  कर दी है। इन चारों फर्मों को स्वीकृति पत्र जारी  कर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय लापरवाही के चलते डीपीआर समय से नहीं भेजी जाने के कारण यह योजना पूरे साल लटकी रही।
विज्ञापन


 मध्यांचल विद्युत निगम स्तर पर हुई देरी के चलते केंद्र सरकार से योजना स्वीकृति में विलंब हुआ। इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू होने से टेंडर प्रक्रिया लटक गई। विभाग ने अब चारों जिलों के टेंडर फाइनल सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे प्रक्रिया पूरी होते ही चिन्हित गांवों में विद्युतीकरण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फो
जिला       गांव      लागत/ करोड़ रुपये     फर्म
बरेली       44,00      135.45            आरके इंडस्ट्रीज
बदायूं       3197       153. 49           तेजपाल सिस्टम
पीलीभीत   2090        61.49             ज्योति बिल्टेक

शाहजहांपुर 1994       207.03            आरपीपी इन्फ्रा

‘राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में प्रस्तावित कार्य तीन माह में शुरू हो जाएंगे। टेंडर फाइनल होने के बाद सर्वे शुरू हो गया। जिन गांवों में सर्वे पूरा होता जाएगा वहां पर विद्युतीकरण कार्य होने लगेगा। योजना तीन वर्ष में पूरी होनी है।’ - एचपी गुप्ता, एसई ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed