{"_id":"6c659f4b817682562af169c8070a4417","slug":"electric-depot-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा पार्षद का स्कूल और घर अवैध बिजली से रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पार्षद का स्कूल और घर अवैध बिजली से रोशन
बरेली
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार सुबह 11 बजे मालियाें की पुलिया पर उपभोक्ता शिविर लगा और इसके साथ ही सूफीटोला की गलियाें में चेकिंग शुरू हो गई। स्थानीय सपा सभासद कैसर जहां के यहां हुई चेकिंग में उनका स्कूल और पूरा घर अवैध कनेक्शन से रोशन होता मिला। अरसे से हो रही चोरी से विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है। बिजली विभाग ने पार्षद पति शेरखान उर्फ भैय्ये के के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया है। शेरखान एफआईआर वापस कराने के लिए जोर आजमाइश करता रहा। उन पर दो लाख रुपये का पुराना बिल बकाया होने के चलते विभाग अरसे पहले कनेक्शन काट चुका था। इसके बाद उसने सीधे कटिया लगाकर घर और स्कूल में रोशनी की जा रही थी। विभाग ने आधा दर्जन अवैध कनेक्शन धारकों पर मुकदमा दर्ज कराए। किला और सूफी टोला में 94 कनेक्शन और मीटरों पर हेराफेरी पकड़ी गई। इनमें दस ने शमन शुल्क जमा करा दिया। इसके अलावा एक अन्य सपा नेता व बारात घर मालिक के घर पर भी बिजली चोरी मिली। हर गली में 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक के बकाएदार मौजूद थे। कई घरों में कई बार बिजली कटने के बावजूद सप्लाई चालू थी। विभाग ने इनके खिलाफ धारा पांच जारी नहीं की जिससे आरसी नहीं कटी। बताया जाता है कि विभागीय बाबुओं की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चला आ रहा है। कई ऐसे मामले मिले जिनपर हजाराें रुपया पुराना बकाया है। उन्होंने पुराना बिल भुगतान न कर नया कनेक्शन ले लिया। चेकिंग वाले ऐसे मामलों को लेकर परेशान थे कि बकायेदार को कनेक्शन कैसे मिल गया। अभियान के दौरान लोगों के सड़कों पर जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित रहा।
भीतर परिवार बंद, दरवाजों पर बाहर से ताला
चेकिंग दल और फोर्स के आने की भनक लगते ही तमाम लोग अपने परिवार के सदस्याें को घर में ही बंद कर भाग गए। मोहल्ले की दुकानाें में ताले लग गए। घर में बंद बच्चे अंदर शोर मचा रहे थे जबकि दरवाजों पर बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे घरों पर चेकिंग दल ने नोटिस चस्पा कर दिए।
भीतर परिवार बंद, दरवाजों पर बाहर से ताला
चेकिंग दल और फोर्स के आने की भनक लगते ही तमाम लोग अपने परिवार के सदस्याें को घर में ही बंद कर भाग गए। मोहल्ले की दुकानाें में ताले लग गए। घर में बंद बच्चे अंदर शोर मचा रहे थे जबकि दरवाजों पर बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे घरों पर चेकिंग दल ने नोटिस चस्पा कर दिए।
विज्ञापन