फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electric CRS Special covered 108 km in 90 minutes

इलेक्ट्रिक सीआरएस स्पेशल ने 90 मिनट में तय की 108 किमी की दूरी

Wed, 12 Aug 2020 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Electric CRS Special covered 108 km in 90 minutes
कछला में पुल का निरीक्षण करते सीआरएस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीआरएस ने बरेली सिटी से कासगंज तक किया इलेक्ट्रिक ट्रैक का निरीक्षण

विज्ञापन
बरेली। आखिरकार इलेक्ट्रिक ट्रैक बरेली सिटी से कासगंज तक रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का बहुप्रतीक्षित निरीक्षण मंगलवार को हो गया। इस दौरान ट्रैक में कुछ मामूली खामियां पाई गईं, इनके सुधार के निर्देश आरवीएनएल की टीम को सीआरएस और डीआरएम ने दिए हैं। अब सीआरएस की रिपोर्ट के बाद और कोरोना संक्रमण थमते ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी।

इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-कासगंज रेल खंड का विद्युतीकरण होने के बाद मंगलवार को सीआरएस लतीफ खान ने निरीक्षण किया। 108 किमी लंबे इस ट्रैक के निरीक्षण की शुरूआत सुबह 9.45 बजे हुई। तय समय के मुताबिक सीआरएस स्पेशल 5.10 बजे कासगंज पहुंची। वहां से स्पीड ट्रायल इलेक्ट्रिक इंजन के साथ शाम 5.51 बजे शुरू हुआ। सीआरएस स्पेशल ने कासगंज से बरेली सिटी तक 108 किमी की दूरी 90 मिनट में तय की। इस दौरान ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रतिघंटा रही। इस दौरान सीआरएस ने बरेली सिटी-कासगंज के मध्य बदायूं, उझानी एवं सोरों स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, रेल विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज पांडे, इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सतेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी एनके जोशी, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed