{"_id":"572907d34f1c1b51795cced3","slug":"electric-coil-tuuta-people-blocked-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूूटा, लोगों ने हाईवे जाम किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूूटा, लोगों ने हाईवे जाम किया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 04 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से बिजली समस्या से जूझ रहे सैलानी और आसपास के लोगों का सब्र मंगलवार रात करीब नौ बजे जवाब दे गया। इस इलाके में अधिक लोड के कारण बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिरा तो काफी देर तक चिंगारी निकलती रही। जिससे आसपास के लोग डर गए और भगदड़ मच गई। बिजली विभाग को सूचना दी गई लेकिन सप्लाई बंद नहीं की। कोई हादसा न हो जाए इसीलिए लोगों ने हाईवे पर एक तरफ का आवागमन ठप कर दिया। सूचना देने के बावजूद कर्मचारी बिजली समय पर सही करने नहीं आए। बिजली विभाग की लापरवाही को देखकर लोगों का आक्रोश भड़क गया और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने शाहजहांपुुर हाईवे जाम कर दिया। देर रात करीब पौने बारह बजे बिजली विभाग की टीम केबिल लेकर आई और लाइन बदलने में देर रात तक जुटी रही ।
भीषण गर्मी में पिछले कई दिनों से अमर उजाला फीडर पर लोड बढ़ रहा है। शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई लेकिन मंगलवार की रात तार टूटने के कारण तार टूट कर गिया। जिसके कारण अमर उजाला फीडर से जुड़े सैलानी, सूफीटोला, कांकर टोली, धोवी वाली गली तथा आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई।
जमीन पर गिरे तार में काफी देर तक करंट रहा। लोगों के कहने के बावजूद लाइट नहीं काटी, सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के लोगों ने रास्ता तो बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत किया और बिजली अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। उसी के बाद बिजली विभाग की टीम रात पौने बारह बजे पहुंची और केबल बदलने का काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
‘बिजली गुल तो, 80054
99583 पर डायल करें’
बरेली। बिजली विभाग ने सप्लाई गुल रहने और फाल्ट आदि की सूचनाएं एक ही स्थान पर दर्ज कराने के लिए शहरी कंट्रोल रूम खोला है। अगर बिजली गुल या कोई फाल्ट है तो, मोबाइल फोन नंबर 80054 99583 डायल करें।
अधीक्षण अभियंता मनोज पाठक ने बताया कि शहरी उपभोक्ता सप्लाई संबंधी समस्या घर बैठे दर्ज करा सकते हैं। तीन पाली में संचालित नियंत्रण कक्ष सिविल लाइन 66 केवी उपकेंद्र परिसर में खोला गया है। कंट्रोल रूम नोडल अफसर अधिशासी अभियंता संजीव वैश्य बनाए गए हैं। उनका नंबर 94159 01726 है।
आज नहीं मिलेगी सप्लाई
अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि बुधवार सुबह दस से शाम चार बजे तक सुधार कार्य होगा। इससे गोपाल नगर, जोगी नवादा, रॉयल पब्लिक स्कूल, प्रभात नगर, जनकपुरी, आकाश पुरम, आजाद मार्केट, रोहली टोला, बालजती, इज्जतनगर इलाके में सप्लाई प्रभावित रहेगी। एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जगतपुर, रोहली टोला और सतीपुर पोषक लाइनों पर विभाजन कार्य होगा, इससे दोपहर दो से चार शाम तक सप्लाई गुल रहेगी।