फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Election will be equipped with GPS Flying squad vehicles

जीपीएस से लैस होंगे चुनावी  फ्लाइंग स्कवाड वाहन

Sat, 14 Jan 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 14 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Election will be equipped with GPS Flying squad vehicles
Election will be equipped with GPS Flying squad vehicles - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विधान सभा चुनाव में काले धन का इस्तेमाल रोकने और आचार संहिता सख्ती से लागू कराने के लिए आयोग ने फ्लाइंग स्कवाड वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बरेली जिले में 18 वाहनों में जीपीएस लगना शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

जिले में 18 फ्लाइंग स्कवाड गठित किए गए हैं। हर विधान सभा में दो-दो स्कवाड वाहन दौड़ेंगे। इसमें सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस मौजूद रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 18 वाहन भी अधिग्रहित कर लिए हैं। पशुधन विभाग में पिछले दिनों आवंटित 12 नए वाहन भी इसमें शामिल किए गए हैं। छह वाहन अन्य विभागों से लिए गए हैं। फ्लाइंग स्कवाड वाहनों में जीपीएस लगाने का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। दिल्ली से आए कंपनी कर्मियों ने डीएसओ केएल तिवारी के निर्देशन में शुक्रवार से जीपीएस लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


चेकिंग टीम नहीं दे सकेगी फर्जी रिपोर्ट
फ्लाइंग स्कवाड में लगी टीम अक्सर फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भर देते थे, इसके साथ ही अन्य स्थानों से पकड़ी गई सामग्री भी किसी अन्य लोकेशन पर दर्शाते थे, इस मनमानी पर जीपीएस से ही अंकुश लगेगा। परिवहन व्यवस्था प्रभारी आरटीओ आरआर सोनी ने बताया कि उपकरण लगने पर टीम लोकेशन जिला मुख्यालय से देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed