फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly person beaten by son and daughter-in-law in property dispute; dies during treatment.

Bareilly News: बंटवारे के विवाद में बेटे-बहू ने बुजुर्ग को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly person beaten by son and daughter-in-law in property dispute; dies during treatment.
फरीदपुर (बरेली)। बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे और बहू ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान डालचंद्र राठौर उर्फ डोरीलाल की उपचार के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। पुलिस ने अब बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले को हत्या की धाराओं में बदल दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ढकनी गांव निवासी डालचंद्र राठौर की पत्नी पुष्पा, बेटे गोपी व बहू ज्ञान देवी के बीच सोमवार सुबह बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। गोपी और ज्ञान देवी मिलकर पुष्पा को पीट रहे थे। डोरीलाल अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे। आरोप है कि गोपी और ज्ञान देवी ने डोरीलाल को पकड़ लिया। दोनों ने हॉकी और धारदार बंके से डोरीलाल पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे डालचंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद आरोपी बेटा-बहू घर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने डालचंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि गोपी और ज्ञान देवी के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed