फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly man dies during treatment by a quack

Bareilly News: झोलाछाप के द्वारा इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

Sat, 18 Nov 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 18 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies during treatment by a quack
झोलाछाप के द्वारा इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
फतेहगंज पूर्वी। गांव भदपुरा में बुखार पीड़ित बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। परिजनों ने शव को झोलाछाप की दुकन पर रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

महेश कश्यप (60) के परिजन उन्हें बुखार आने पर टिसुआ में झोलाछाप के यहां ले गए थे। दिन में जांच करवाने के बाद झोलाछाप ने शुक्रवार शाम सात बजे महेश को बोतल चढ़ाई तो उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही झोलाछाप भाग गया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर नहीं दी है और पोस्टमार्टम करवाने से भी इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते की बात भी चल रही है।
विज्ञापन

दो बार झोलाछाप की दुकान स्वास्थ्य विभाग की टीम सील कर चुकी है, लेकिन झोलाछाप ने इसे फिर से खोल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 वर्ष हपले झोलाछाप गांव में आया था, तभी से लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रह रहा है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि हंगामे की सूचना पर मौके पर गया था, लेकिन परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed