फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   elcetric

आंधी ने उड़ाई बिजली, ब्लैक आउट

Wed, 20 May 2015 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 20 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार शाम तेज अंधड़ के कारण  शहर में ब्लैक आउट हो गया। सीबीगंज के पास पेड़ टूटने के कारण नेशनल हाईवे पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। धूल भरी आंधी के कारण कई बाइक सवार डिवाइडरों से टकराकर चुटैल हो गए। प्रमुख मार्गों और बिल्डिंगों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग सड़कों पर गिर गए। इनके कारण शहर में भी काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। छोटे -छोटे होर्डिंग तो सड़क पर लोगों और वाहनों पर गिरे ।
विज्ञापन

आंधी के कारण शहर के सभी उपकेंद्र ठप होने से अफरा तफरी मच गई। करीब तीन घंटे में 12 उप केंद्र धीरे धीरे सामान्य हुए लेकिन सुभाषनगर, हरूनगला, राजेंद्रनगर, कैंट, महानगर स्टेशन चालू करने के लिए देर रात तक अंधेरा रहा। आंधी के कारण सभी 17 उपकेंद्रों से सप्लाई ठप हो गई। आंधी थमी तो बिजली विभाग के स्टाफ ने धीरे धीरे स्टेशनाें से पोषक लाइन शुरू करायी। इस तरह 12 उपकेंद्र तो किसी तरह सामान्य हो गए।
विज्ञापन


खंभे गिरे

220 केवी स्टेशन सीबी गंज से पोषित सुभाषनगर लाइन पर तीन खंभे सनैया गांव में गिर गए। जानकारी मिलने पर एसई शहर ने अधिशासी अभियंता संदीप मित्तल को रवाना किया। महानगर, हरूनगला उपकेंद्र दोहना और बालीपुर सप्लाई लाइन में फाल्ट आने से प्रभावित हो गए। दोहना से राजेंद्रनगर लाइन पर पेड़ गिरने से राजेंद्रनगर उपकेंद्र ठप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित इलाके
राजेंद्र नगर, कैंट, गांधीनगर, प्रेमनगर, भूड़, शाहदाना, जगतपुर, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, नेकपुर, सिविल लाइंस, किला, बड़ा बाजार, हरुनगला, सूफी टोला, कांकर टोला, बृजलोक कालोनी, प्रियदर्शनी नगर, पुरानी माचिस फैक्ट्री, गंगापुर, मॉडल टाउन, संजयनगर, दुर्गानगर, इज्जतनगर, नवादा शेखान, चकमहमूद, कटरा चांद खां, आजाद नगर, गौंटिया, बिहारी पुर, बमनपुरी, मलूक पुर, शिवाजी मार्ग, सिविल लाइंस, पुराना शहर समेत कई इलाके देर रात तक अस्तव्यस्त रहे।



धूल भरी आंधी के बाद बारिश के आसार
बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। हालांकि यह राहत एक से दो दिन के लिए ही होगी। मौसम विभाग को संभावना है कि अगले 24 घंटे के अंदर बरेली क्षेत्र व आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश भी आ सकती है।

मंगलवार को सुबह से ही हवाओं का चलना जारी था। लेकिन धूप भी तेज थी। पछुआ पवन के चलते उमस की जगह हवाएं राहत दे रही थीं। लेकिन शाम को अचानक धूल भरी आंधी ने बिल्कुल मौसम बदल दिया। देर रात तक हवाएं चलती रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक मौसम में करवट जारी रहने के आसार हैं। बुधवार को आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को दिन का तापमान 40.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में एक और रात के तापमान में डिग्री की अधिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed