फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eitcha mrtu

अंधे बेटे के साथ मां ने मांगी राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु

Mon, 09 Feb 2015 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
eitcha mrtu
शहर निवासी एक महिला को बदायूं में ब्याह के बाद इस कदर दर्द झेलना पड़ा कि उसका सब्र जवाब दे गया। पति और ससुराल से ठुकराई महिला यहां मायके में नेत्रहीन बेटे के साथ रह रही है। प्रभावशाली ससुरालियों के खिलाफ बदायूं पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने अब राष्ट्रपति को फैक्स भेजकर बेटे समेत दया मृत्यु मांगी है।
विज्ञापन

शहर के चौधरी मोहल्ला में गौरीशंकर मंदिर के पास रहने वाली अनीता शर्मा ने बताया कि 2004 में उसकी शादी बदायूं के मीराजी चौकी मोहल्ले में हुई थी। उसके पति वहां जजी में कर्मचारी हैं। पहले दहेज कम लाने का ताना देते हुए उसका उत्पीड़न किया गया। पहला प्रसव घर पर अप्रशिक्षित दायी से करा दिया जिससे उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। दूसरे बच्चे के जन्म से पहले उसे घर से निकाल दिया। मायके वालों ने मदद की तो बरेली के निजी अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद पति उसे बदायूं बुला ले गए। इस बीच बेटे को ब्रेन ट्यूमर हो गया। पति ने पहले एक झोलाछाप से इलाज कराया और बाद में उसे बरेली भेज दिया। एम्स में उसने बेटे का आपरेशन कराया पर देरी की वजह से बेटे की आंखों की रोशनी चली गई। फिर तो पति ने साफ कह दिया कि दृष्टिहीन बच्चे को न तो साथ रखेंगे और न इलाज कराएंगे। उसे मारापीटा भी। उसने बदायूं कोतवाली में तहरीर दी पर पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई महीनों से वह मायके में रह रही है। बेटे के इलाज के कागज तक पति नहीं दे रहे। उनके पुत्र की हालत दिनोंदिन खराब हो रही है। वह बेटे को रोज तिल-तिल कर मरता देख रही है। यह उसकी बर्दाश्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed