फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight-point demands the Home Guard on the road

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर होमगार्ड सड़क पर

Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Eight-point demands the Home Guard on the road
हाोमगाडऱ्र्डब
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर होमगार्ड सड़क पर उतर आए। सेठ दामोदार स्वरूप पार्क में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर एसीएम चतुर्थ को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।  आठ सूत्रीय मांगों में होमगार्डों की साल में 11 माह ड्यूटी लगाने, 625 रुपये प्रतिदिन की दर से भत्ता देने, होमगार्डों को वर्दी भत्ता 1600 रुपये देने, सेवा समाप्ति पर प्रत्येक होमगार्ड को एक लाख रुपये का फंड और पेंशन भुगतान करने, होमगार्ड्स को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी घोषित करने, सेवा से बाहर किए गए होमगार्ड्स को दोबारा सेवा में लेने, थाना और चौकियों में होमगार्डों के रहने की व्यवस्था करना शामिल है। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि सरकार जब तक इन मांगों पर फैसला नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने बताया कि सरकार ने होमगार्ड अवैधतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता में कुछ मांगों को मानकर 25 जून से उनको लागू करने की बात कही है। इसलिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अगर सरकार ने अपने वादे पर अमल नहीं किया तो होमगार्ड दोबारा आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में मुदीराम, कुवंरपाल, फूलचंद्र, भीमसेन, तुलसीराम, भीमसेन, हरप्रसाद, बालकराम समेत नौ से ज्यादा होमगार्ड शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed