फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight hours power cut in Subhash Nagar, five hours power cut in Harungala

Bareilly News: सुभाषनगर में आठ, हरुनगला में पांच घंटे बिजली कटौती

Sun, 07 Jul 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Eight hours power cut in Subhash Nagar, five hours power cut in Harungala
बरेली। सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों में शनिवार को आठ और हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में पांच घंटे तक बिजली कटौती की गई। कोहाड़ापीर उपकेंद्र के फीडरों पर शुक्रवार को मरम्मत के काम किए गए थे। यहां शनिवार को उपभोक्ताओं ने ट्रिपिंग की समस्या का सामना किया। किला उपकेंद्र के इलाकों में भी समस्या बनी रही। पुराना शहर में छह से सात घंटे आपूर्ति ठप रही और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

बारिश के बीच शनिवार को सुभाषनगर उपकेंद्र में फॉल्ट हो गया। इसके अलावा अन्य फीडरों पर भी लोकल फॉल्ट की समस्या रही। बदायूं रोड, सर्वोदय नगर, वाजपेयी की ढाल, पटेल विहार, बीडीए कॉलोनी और गंगानगर के उपभोक्ताओं को कटौती व ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे एक बार फिर से उपकेंद्र ट्रिप हो गया। इसके बाद रात नौ बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। बारिश के बीच शनिवार को हरुनगला उपकेंद्र पर भी मरम्मत के काम किए गए। इस कारण उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दोपहर दो से सात बजे तक कटौती की गई। रामगंगा नगर सेक्टर नौ में पांच घंटे बिजली गुल रही। डोहरा मोड़ इलाके में तीन घंटे तक कटौती की गई। पीलीभीत बाइपास, बीसलपुर रोड के उपभोक्ताओं को भी कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर उपकेंद्र के इलाकों में भी उपभोक्ताओं ने ट्रिपिंग का सामना किया। किला उपकेंद्र के कुंवरपुर, मलूकपुर, साहूकारा, सिटी स्टेशन इलाकों में बिजली आती-जाती रही। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच पर दिन के कई बार लोकल फॉल्ट हुए। इससे छोटी बमनपुरी, चिड़ीमार कुआं, फूटा दरबाजा, जामा मस्जिद इलाकों में कटौती और ट्रिपिंग की समस्या रही। शाहदाना उपकेंद्र के सैलानी, गंगापुर, मिश्रीपुर इलाकों में कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------
50 लाख यूनिट तक घटी बिजली की मांग
बरेली। मौसम में बदलाव और लगातार बारिश से तापमान में कमी आने से शहर में बिजली की मांग प्रतिदिन 50 लाख यूनिट तक घट गई है। अप्रैल के मुकाबले जून में शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में बिजली की मांग 1.50 करोड़ यूनिट तक बढ़ गई थी। इससे उपकेंद्र लगातार ओवरलोड हो रहे थे। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में जून के पहले सप्ताह के मुकाबले 60 लाख यूनिट तक बिजली की खपत कम हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed