{"_id":"699e3e20deeb4db6ea0018eb","slug":"eight-criminals-including-mafia-lalla-gaddi-will-be-banished-from-bareilly-district-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली में माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधी होंगे जिला बदर, मंत्री के दो रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली में माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधी होंगे जिला बदर, मंत्री के दो रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा
Wed, 25 Feb 2026 05:44 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:44 AM IST
सार
बरेली जिले में पेशेवर अपराधियों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधियों को जिला बदर किया गया है। इनमें एक मंत्री के दो रिश्तेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
माफिया लल्ला गद्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने गुंडा एक्ट के तहत आठ पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया है। इनमें उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के दो रिश्तेदार, माफिया लल्ला गद्दी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बदमाश विकास राठौर, बहेड़ी के इमरान व परवेज मलिक, बारादरी के जुनैद, विशाल, टिंकू राठौर, सौरभ राठौर और मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।
विज्ञापन
टिंकू राठौर और सौरभ राठौर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति के सगे भतीजे हैं। हालांकि, मंत्री के पति कई बार इनसे कोई सरोकार न होने का दावा कर चुके हैं। दोनों ने महिला अधिवक्ता के पति व परिजनों पर फायरिंग की थी। पीड़ित परिवार लगातार मंत्री के पति पर इन्हें आश्रय देने का आरोप लगाता रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
जेल में बंद रहे माफिया को पहुंचाई थी सुविधाएं
इसी तरह प्रयागराज के माफिया रहे पूर्व विधायक अशरफ को बरेली जेल में बंद रहने के दौरान बारादरी इलाके का लल्ला गद्दी बिरयानी व अन्य सुविधाएं दिलाता था। अशरफ की उसके गुर्गों से मुलाकात कराने के लिए फर्जीवाड़ा भी करता था।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रशासन का आदेश संबंधित थानों तक पहुंच गया है। अब पुलिस आरोपियों को जिले से बाहर छोड़कर आएगी। छह माह से पहले जिले में प्रवेश करने पर इनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जाएगा।