फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid-Miladunnavi: The traffic system of the city will be changed today, go out only when necessary.

ईद-मिलादुन्नवी : आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था, जरूरी होने पर ही निकलें

Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Eid-Miladunnavi: The traffic system of the city will be changed today, go out only when necessary.
सुबह नौ बजे से जुलूस खत्म होने तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

बरेली। ईद-मिलादुन्नवी पर सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह नौ बजे से शाम को जुलूस खत्म होने तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है। इस दौरान जरूरी होने पर ही शहर में निकलें। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को आवाजाही की छूट दी जाएगी।
लखनऊ व दिल्ली की ओर जाने-आने वाले वाहनों को फरीदपुर, बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा होते हुए निकाला जाएगा। शहर से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाइपास होते हुए पास किया जाएगा। नैनीताल व पीलीभीत से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाइपास, रजऊ तिराहा, फरीदपुर होते हुए पास किया जााएगा। बरेली-आगरा मार्ग के वाहनों को रजऊ तिराहा से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से बदायूं होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्याोगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाइपास पर स्थित अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट बस अड्डा जाने-आने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रोडवेज बसों के लिए यह होगी व्यवस्था
दिल्ली रूट की बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से नरियावल, रजऊ, बड़ा बाइपास, विलयधाम, झुमका तिराहा होते हुए किया जाएगा। लखनऊ रूट की बसों का संचालन सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए किया जाएगा। बरेली-आगरा रूट की बसें छोटे वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे। बरेली-बदायूं रूट की बसों व छोटे वाहनों का संचालन सेटेलाइट से रजऊ तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होते हुए किया जाएगा।

----
शहर के अंदर ये होगी व्यवस्था
- कुदेशिया अंडरपास, अशोक नगर तिराहा से कोई वाहन कोहाड़ापीर की ओर नहीं आएगा। इस रूट के वाहन सूद धर्मकांटा, डेलापीर की ओर से जा सकेंगे। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी वाहनों को डेलापीर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सूद धर्मकांटा से वाहन कोहाड़ापीर तिराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। मूर्ति नर्सिंग होम की ओर से कोई वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं आ सकेगा। इनको साहू गोपीनाथ तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- मिनी बाइपास तिराहे से कोई वाहन सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेगा। सुर्खा फाटक व गढ़ी चौकी तिराहे से वाहन कोहाड़ापीर की ओर न जाकर हार्टमैन पुल, कुदेशिया फाटक होकर जाएंगे। डेलापीर तिराहे से वाहन सौ-फुटा पूर्वी की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
सूद धर्मकांटे से कोहाड़ापीर व महादेव पुल की तरफ आने वाले वाहन अशोक नगर तिराहा/डेलापीर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। पटेल चौक से कोई वाहन नॉवल्टी चौराहा व सिकलापुर की ओर नहीं जा सकेगा। पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- रामगंगा तिराहे से वाहनों को लाल फाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ईसाइयों की पुलिया से वाहनों को बियावानी कोठी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मालियों की पुलिया से कोई वाहन श्यामगंज की ओर नहीं आ सकेगा।

- कार बाजार चौराहे से वाहनों को चौकी चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। चौकी चौराहे से कोई रोडवेज बस पुराने बस अड्डे की ओर नहीं जा सकेगी। संजयनगर तिराहे से वाहनों को पीलीभीत बाइपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। किला क्रॉसिंग से वाहन कुतुबखाना व सिटी सब्जी मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे। सत्यप्रकाश पार्क से सभी वाहन मिनी बाइपास भेजे जाएंगे। श्यामगंज चौराहे से वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेंगे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed