फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eid

ईद पर न किसी से गले मिलें और न ही किसी को बुलाएं

Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
eid
बरेली। मुसलमानों के सभी सिलसिलों के धर्मगुरुओं ने एलान किया है कि ईद की नमाज भी घरों में ही अदा की जाएगी। दरगाह आला हजरत की ओर से यह भी अपील की गई है कि लोग ईद की खुशियां सिर्फ घरवालों के साथ मनाएं। एक-दूसरे के गले मिलने और मुसाफा करने से परहेज रखें। किसी भी सूरत में न किसी को दावत पर बुलाएं न खुद किसी के घर दावत में शिरकत करने जाएं।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी अहसन मियां ने लोगो को ईद के साथ मुकद्दस रमजान में हुकूमत की गाइड लाइन और उलमा के मशवरे पर अमल करने के लिए मुबारकबाद दी देते हुए कहा है कि लोग ईद पर भी हर सूरत में खुद को किसी भी मजमे से बचाएं और सिर्फ अपने घर वालो के साथ ईद की खुशियां मनाएं। ईद पर बगैर जरूरत खरीदारी भी न करें। दरगाह की ओर से यह एलान पहले ही किया जा चुका है कि लोग घरों में ईद के बदले चार रकात नमाजे चाश्त अदा करें।
विज्ञापन

शियाओं ने भी अपने घरों पर ही नमाज अदा करने का फैसला लिया है। शिया जामा मस्जिद मुतावल्ली हसन रिजवी और इमामे जुमा शमसुल हसन खां ने साफ किया कि मस्जिद में ईद की नमाज नहीं होगी। उन्होंने लोगों से ईद सादगी से मनाने और जरूरतमंदों का ख्याल रखने की अपील की। मदरसा अरबिया कासिम उल उलूम स्थित देवबंद सिलसिले के दारुल इफ्ता से बाकायदा फतवा जारी कर कहा गया है कि शरीयत में हालात के मद्देनजर घरों पर ईद की नमाज पढ़ने की इजाजत है लिहाजा लोग ईद की नमाज घर पर ही अदा करें। यह फतवा मौलवी अब्दुर्रहमान लखीमपुरी के सवाल पर मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी ने जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed