फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

इन पब्लिक स्कूलों की मान्यता है ही नहीं

Thu, 23 Apr 2015 01:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 23 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
स्कूल नंबर एक
विज्ञापन

संजयनगर मुख्य सड़क पर ही पंचशील पब्लिक स्कूल चल रहा है। इस स्कूल ने प्राइमरी तक मान्यता ले रखी है लेकिन बच्चे जूनियर कक्षाआें के भी पढ़ते हैं। स्कूल में मानक पूरे नहीं थे। खामियाें पर इस स्कूल को नोटिस भेजा गया है।
स्कूल नंबर दो
गोपाल नगर में काफी अंदर गली में बीएस कान्वेंट नाम से एक स्कूल  घर के अंदर चल रहा है। लोगाें से पूछने पर किसी ने स्कूल का पता सही नहीं बताया। स्कूल में इतनी जगह नहीं है कि 20 बच्चे भी सही ढंग से आंगन में खड़े हो जाएं। शाम को स्कूल में कपड़े सूख रहे थे। इन्होंने मान्यता नहीं ली थी।
विज्ञापन

स्कूल नंबर तीन
इज्जतनगर  स्थित द गुरु स्कूल हाईटेक स्कूल माना जाता है। लेकिन शिक्षा विभाग के अनुसार इस स्कूल के पास मान्यता ही नहीं है। नगर शिक्षा अधिकारी ने संचालन बंद करने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बरेली। शहर के गली कूचों में चल रहे करीब 10 पब्लिक स्कूलाें पर बुधवार को नगर शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार ने छापेमारी की। इस दौरान तीन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। संजय नगर के ही एक स्कूल श्री नारायण विद्या मंदिर ने पिछले साल मान्यता के लिए आवेदन किया था जो नहीं मिली। स्कूल फिर भी चल रहा है। शिक्षा विभाग के मुताबिक नए नियम में बिना मान्यता मिले अब स्कूल नहीं चला सकते, पहले ऐसा नहीं था।  

सीज हाेंगे स्कूल

नगर शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार कहते हैं कि इन स्कूलाें पर कार्रवाई के तहत एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। अगर तय समय तक नहीं देते तो दस हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना बढ़ता जाता है। इसके बाद भी नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई होगी। शहर में अभी 500 प्राइमरी और 300 जूनियर हाईस्कूल बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं। बाकी ऐसे ही चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed