चीफ प्रॉक्टर से भिड़ा छात्र नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला शाम की पाली की परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले यानी पौने तीन बजे का है। पश्चिमी गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी चल रही थी और चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा गेट पर थे। इसी बीच एबीवीपी का यह छात्र नेता वहां पहुंचा और अंदर जाने लगे। चीफ प्रॉक्टर ने उससे पूछा कि तुम्हारा पेपर है तो प्रवेशपत्र दिखाओ। छात्र नेता ने कहा कि उसकी परीक्षा नहीं है तो चीफ प्रॉक्टर ने उसे अंदर न जाने को कहा। इस पर वह चीफ प्रॉक्टर से भिड़ गया। कहने लगा कि समाजवादी छात्र सभा वालों को अंदर जाने दिया जाता है, एबीवीपी वालों को रोकना महंगा पड़ जाएगा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बाकी सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला, लेकिन जाते-जाते उसने कहा कि अंदर न जाने देना महंगा पड़ जाएगा। मामले में चीफ प्रॉक्टर डॉ. शर्मा ने किसी भी तरह के विवाद से इंकार किया। कहा कि छात्र नेता अंदर घुसना चाह रहा था, उसे बाहर निकाल दिया गया।