एक्जिट और लाइसेंस एग्जाम से मिलेंगे काबिल डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने पर चल रही चर्चा पर उन्हाेंने कहा कि सीट बढ़ना बहुत जरूरी है। मरीजाें का दबाव बढ़ता जा रहा है। चिकित्सक कम है लेकिन यह सीट तभी बढ़े जब आप क्वालिटी दे पाएं। इसके लिए एक्जिट एग्जाम ही विकल्प है। जब छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर सिर्फ डिग्री लेने के लिए 800 से अधिक प्रश्न हल करेगा तब उसकी काबिलियत जंच पाएगी। अगर ऐसा नहीं कर सक ते तो सिर्फ संख्या बढ़ाना घातक है। गांव में नए चिकित्सक के तैनात न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब एक आईएएस को तहसील से नीचे नहीं तैनात करते हैं तो चिकित्सक को क्याें। उसको सुविधाएं सरकार दे तो चिकित्सक भी वहां जाएंगे। सरकार को गरीब परिवाराें पर चिकित्सा का सबसे अधिक खर्च करना चाहिए। अमीर के इलाज की सरकार न सोचें सिर्फ गरीब की सोचे।