फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

कुलपति ने पकड़ा एक नकलची

Sun, 22 Mar 2015 12:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 22 Mar 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने शनिवार को मुरादाबाद और बिजनौर जिले के विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके सचल दस्ते ने मुरादाबाद के कुआंखेड़ा स्थित भगवान डिग्री कॉलेज में दोपहर की पाली में एक नकचली पकड़ लिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने सुबह की पाली में मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज, डीएके कॉलेज, गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज, बिलसौनिया कॉलेज, महाराजा हरीश चंद्र कॉलेज, मुस्लिम कॉलेज, डीएसएम कॉलेज के अलावा दोपहर की पाली में गांधी स्मारक कॉलेज सुरजननगर, आरएसएम कॉलेज, भगवान डिग्री कॉलेज और सुखदेई डिग्री कॉलेज रतुपुरा में परीक्षा का निरीक्षण किया। बिजनौर में उन्होंने लक्ष्य कॉलेज, डीके दानी गर्ल्स कॉलेज और लोकमणि कॉलेज में परीक्षा की स्थिति देखी। वहीं, मुरादाबाद में विश्वविद्यालय के एक अन्य सचल दस्ते ने दो नकलची पकड़े। बरेली कॉलेज में भी शाम की पाली में नकल की पर्ची लेकर आए दो लड़के गेट पर तलाशी के दौरान पकड़े गए। शिक्षकों ने उन्हें हिदायत देकर परीक्षा कक्ष में जाने दिया। सुबह की पाली में हुई बीएससी की परीक्षा में एक लड़की हाथ पर नकल लिखकर लाई थी। उसे शिक्षकों ने मिटवाने के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed