{"_id":"728f569f4be41ac51f059dd8dae795fc","slug":"education-hindi-news-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर जल्द अपलोड करनी होगी परीक्षकों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर जल्द अपलोड करनी होगी परीक्षकों की संख्या
बरेली
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक नियुक्त करने को वेबसाइट पर संख्या अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट 31 दिसंबर तक खुली रहेगी। लेकिन, इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षकों की नियुक्ति के लिए 18 नवंबर तक अपडेट हो चुके अध्यापकों के डाटा से प्रयोगात्मक परीक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसमें शिक्षकों की संख्या के साथ ही नियुक्ति तिथि, अनुभव वर्ष, उनके स्नातक और परास्नातक स्तर के लिए गए विषय आदि का डिटेल ही स्पष्ट रूप से भरना होगा। अगर डिटेल स्पष्ट नहीं होगा तो फिर शिक्षक मूल्यांकन कार्य नहीं कर पाएंगे।
----------
फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा के साथ इम्प्रूवमेंट खत्म
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा के साथ ही खत्म हो गई। बरेली कॉलेज में इम्प्रूवमेंट परीक्षा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली बीए और बीएससी फर्स्ट ईयर सभी विषय थर्ड पेपर की परीक्षा हुई। इसके बाद दूसरी पाली में फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की वजह से फिजिकल एजूकेशन सिर्फ तीन परीक्षा कक्षा में हुई। आधे घंटे में भी परीक्षार्थी परीक्षा देकर भी चले गए।