फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

कुर्सी संभालते ही नए प्राचार्य ने दिखाए तेवर

Thu, 02 Jul 2015 02:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Jul 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन

 बरेली कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. राजभूषण सिंह ने बुधवार को चार्ज लेते ही तेवर दिखाए। मूर्ति कला डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा के दौरान एनएसयूआई के छात्र नेता अजीत रावत को नकल करते पकड़ लिया। उसकी कॉपी भी नत्थी कर दी। यह भी कहा कि किसी भी हाल में नकल होने दी जाएगी। अराजकता करने वालों को भी छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे मैनेजमेंट कमेटी के सचिव देवमूर्ति ने कंप्यूटर हॉल में डॉ. सोमेश यादव से डॉ. राजभूषण सिंह को चार्ज दिलाया। बधाई देने पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों से कॉलेज को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सहयोग की अपील की। इसके बाद  बीबीए, बीसीए, बीएड और एलएलबी की बुधवार से शुरू हुईं परीक्षाओं का निरीक्षण किया। बाद में परीक्षा की दोनों पालियों के वरिष्ठ अधीक्षक और चीफ प्रॉक्टर से भी चर्चा की।
विज्ञापन


इंसेट...
मैनेजमेंट की सलाह से ही हर काम
प्राचार्य डॉ. राजभूषण सिंह ने संकेत दिए कि वह बरेली कॉलेज के संचालन के लिए हर बड़ा कदम मैनेजमेंट से राय मशविरा करके और शिक्षकों से सामंजस्य बनाकर ही उठाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज सबकी संस्था है और इसे सबके सहयोग और सामंजस्य से ही चलाया जा सकता है। शिक्षकों से अभद्रता की घटनाओं को रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो कड़े कदम जरूर उठाए जाएंगे, लेकिन कोशिश यही की जाएगी कि ऐसी नौबत न आने पाए। इसके लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे। यह भी कहा कि बहुत कुछ अच्छा होने की उम्मीद करें। कॉलेज में  नया करने का विचार है। इसकी बिल्डिंग को ऐतिहासिक इमारतों में शामिल कराने के लिए भी काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...और बात जुबां पर आ गई
चार्ज दिलाते वक्त मौजूद शिक्षकों से रूबरू मैनेजमेंट कमेटी के सचिव देवमूर्ति ने प्राचार्य की कुर्सी पर बदलाव के निहितार्थ साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि मुझे भी तजुर्बा है। छात्र राजनीति भी की है इसलिए खूब जानता हूं कि कॉलेज में अगर माहौल बिगड़ता है तो उसके पीछे कहीं न कहीं किसी का संरक्षण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed