{"_id":"5faae5478ebc3e91b7102219","slug":"education-bareilly-news-bly4265388167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्टिफिकेट में गड़बड़ी की आशंका से 15 छात्रों के प्रवेश रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्टिफिकेट में गड़बड़ी की आशंका से 15 छात्रों के प्रवेश रोके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार से एलएलबी और एमकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान 15 छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन अपलोड फार्म में अंक स्पष्ट न दिखने के कारण इन छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। साथ ही ग्रीवांस सेल को जांच सौंपी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. वीपी सिंह का कहना है कि ग्रीवांस सेल के पास मूल प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ही संबंधित छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
बरेली कॉलेज में एलएलबी और एमकॉम प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन एमबीए में 48 और एमकॉम में 32 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं। बरेली कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तमाम अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कॉलेज की वेबसाइट पर जो अंकपत्र और प्रमाणपत्र अपलोड किए हैं, स्पष्ट नहीं है। उसके अंक स्पष्ट न होने के कारण ऐसे करीब 15 छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। ये मामले कॉलेज की ग्रीवांस सेल के पास जाएंगे। वहां अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों को दिखाना होगा।
आज एमए की जारी होगी मेरिट लिस्ट
बरेली कॉलेज ने एलएलबी और एमकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को एमए के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए भी मेरिट जारी हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन मंगलवार को मेरिट बनाने की तैयारी में जुटा रहा।