फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

विश्वविद्यालय कराएगा ह्यूमन राइट ड्यूटी, साइबर लॉ, फोरेंसिक, मीडिया लॉ की पढ़ाई

Thu, 19 Dec 2019 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
education
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक में विद्या परिषद के सभी प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में विद्या परिषद में अनुमोदित सभी प्रस्तावों को पास कर दिया गया। इसमें लॉ के चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू करने को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत लीगल एंड पैरालीगल एडवोकेसी, ह्यूमन राइट ड्यूटी, साइबर लॉ एंड फोरेंसिक और मीडिया लॉ पढ़ाया जाएगा। वहीं, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के करीब 20 से अधिक शिक्षकों को संविदा से हटाकर रेगुलर एप्वाइंटमेंट लेटर देने पर भी मुहर लगा दी गई।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में 2007-08 में नियुक्त शिक्षकों का प्रस्ताव भी रखा गया था। इनमें से कुछ के नियुक्ति पत्र पर संविदा लिख दिया गया था, बैठक में संविदा शब्द हटाकर स्थायी नियुक्ति पत्र देने ने पर सहमति बनी। दरअसल, नियुक्ति के दौरान एक समान पदों पर दो तरह से नियुक्तियां कर दीं गई थीं। इसमें जो लोग पहले से कार्यरत थे, उन्हें नियुक्ति पत्र स्थायी का दिया गया लेकिन जो बाहर से आए उनकी नियुक्ति संविदा पर दिखा दी गई। इस वजह से इनकी प्रोन्नति रुकी हुई थी। सेक्शन 68 को आधार बनाकर कुछ अन्य शिक्षकों की प्रोन्नति को भी मंजूरी दी गई दी गई। संबंधित कंपनियों के रिपोर्ट के आधार पर आउट सोर्सिंग से आए तीन नान टीचिंग लोगोेें के मानदेय प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। विभिन्न फैकल्टी मेें प्रोबेशन पर चल रहे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को भी रेगुलर कर दिया गया।
विज्ञापन

चार कर्मचारियों का प्रमोशन
चतुर्थ श्रेणी के चार कर्मचारियों को कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर तृतीय श्रेणी में प्रमोट करने संबंधी प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। यह मामला कोर्ट में जाने के चलते अटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉ में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स
लॉ में चार नए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स को मंजूरी दी गई है। इनमें डिप्लोमा इन लीगल एंड पैरालीगल एडवोकेसी, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट ड्यूटी, साइबर लॉ एंड फोरेंसिक और मीडिया लॉ शामिल हैं। इनके प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। बीबीए और नर्सिंग कोर्स के प्रस्ताव भी अनुमोदन के लिए शासन को भेजे जाएंगे।
इन प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी
- विश्वविद्यालय मेें गेस्ट हाउस के पास स्वीमिंग पूल बनेगा और प्रशासनिक भवन के पास सेंट्रल लैब बनेगी।
- राज्य ललित कला अकादमी का रीजनल सेंटर बनाने के लिए विश्वविद्यालय में दो कमरे और एक गैलरी दी जाएगी।
 
विद्या परिषद के सभी प्रस्तावों पर लगी मुहर
- विश्वविद्यालय कैंपस में बीएससी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्स चलेंगे।
- मैनेजमेंट विभाग में 40 सीटों के बीबीए कोर्स की शुरूआत।
- एप्लाइड कैमेस्ट्री, एप्लाइड फिलासफी, एप्लाइड इंग्लिश, एप्लाइड फिजिक्स, एप्लाइड एंड क्लीनिकल साइकोलाजी, एप्लाइड मैथेमेटिक्स, एप्लाइड एंड रीजनल इकनॉमिक्स से एप्लाइड शब्द हटाया जाएगा।

- आयुर्विज्ञान वाचस्पति (आयुर्वेद) का नाम अब आयुर्वेद वाचस्पति (एमडी आयुर्वेद) होगा।
- बीएससी माइक्रोबायोलाजी कोर्स शुरू करने पर सहमति।
- एमएससी माइक्रोबायोलाजी के पाठ्यक्रम में संशोधन और एमएससी बायोटेक का नया पाठ्यक्रम बनेगा।
- बीएड-एमएड में वायवा सिर्फ प्रथम वर्ष में कराने, बीएड द्वितीय वर्ष के प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के लिए तीन परीक्षकों की नियुक्ति करने को भी मंजूरी।
- एमएससी गणित उत्तरार्ध में मौखिक परीक्षा सौ अंकों की और बीएससी तृतीय वर्ष में 75 अंकों की होगी।
- वाणिज्य विषय में किसी अन्य स्ट्रीम से सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा।
- एमएससी एग्रीकल्चर में अभी नया कोर्स नहीं।
- विधि विषयों में संशोधन पर सहमति।
- शोध अध्यादेश 2013 के अंतर्गत पंजीकृत छात्र जो वर्ष 2016 में पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए, उन्हें आगामी कोर्स वर्क की परीक्षा में सम्मिलित करने पर सहमति। वहीं, आरडीसी के मामले में भी पुराने छात्रों को लाभ देने की बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed