फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज- प्राचार्य विवाद पर आज निर्णय लेंगे डीएम, कॉलेज में बढ़ा घमासान

Sat, 16 Nov 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। प्राचार्य पद को लेकर छिड़ी उठापटक के बीच बरेली कॉलेज में अंदरूनी राजनीति और ज्यादा गरमाने लगी है। डीएम नितीश कुमार ने शनिवार को इस संबंध में निर्णय लेने की बात कही है। वहीं, अंग्रेजी विभाग में एमए फाइनल के एडमिशन पर सवाल उठाते हुए प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने डॉ. पूर्णिमा अनिल को पत्र भेजकर उसके संबंध में जानकारी मांगी है। उधर, ललितकला विभाग की अध्यक्ष डॉ. मंजु सिंह ने प्राचार्य के भेजे पत्र के जवाब में कला बीथिका की चाबी देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा अनिल ने खुद को डॉ. अनुराग मोहन से वरिष्ठ बताते हुए प्राचार्य पद पर अपना दावा किया है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने इस मामले में निर्णय लेने की जिम्मेदारी डीएम नितीश कुमार को सौंपी है। उन्होंने कॉलेज में स्थापन्न प्राचार्य नियुक्त कर मैनेजमेंट की बैठक बुलाने को कहा है। इस पर डीएम ने शनिवार को निर्णय लेने की बात कही है। वहीं, शुक्रवार को अंग्रेजी विभाग के एक एडमिशन को लेकर डॉ. अनुराग मोहन की ओर से डॉ. पूर्णिमा अनिल को भेजे एक पत्र को लेकर भी कॉलेज में खूब चर्चा रही। बताया जाता है कि यह पत्र एमए फाइनल में चार साल गैप के बावजूद एडमिशन देने को लेकर लिखा गया है। इसके साथ ही ललितकला विभाग भी एक अन्य पत्र को लेकर चर्चा में रहा। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने ललित कला की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजु सिंह को पत्र लिखकर कला बीथिका की चाबी मांगी थी। कहा था कि आगामी 20 नवंबर को रोजगार मेला में आने वाले अतिथि उसका भ्रमण करेंगे। इस पर डॉ. मंजु सिंह प्राचार्य को पत्र लिखकर चाबी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि अतिथियों की सूची उन्हें दे दी जाए, ललितकला विभाग उनकी अगवानी करेगा।
विज्ञापन


एमए में एडमिशन की गड़बड़ी से संबंधित अभी कोई पत्र मुझे नहीं मिला है। मेरे यहां कोई भी एडमिशन फार्म पर नोट लिखे बिना नहीं होता। इस फार्म में भी कोई गड़बड़ी होगी तो जरूर लिखी गई होगी। - डॉ. पूर्णिमा अनिल, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र लिखकर कला बीथिका की चाबी मांगी गई थी। मैंने यह कहकर मना कर दिया कि अगर कोई अतिथि आना चाहते हैं तो मुझे सूची दे दी जाए। ललित कला विभाग उनकी अगवानी करेगा। - डॉ. मंजु सिंह, विभागाध्यक्ष, ललितकला


प्रोटोकॉल के साथ ही सरकार के कार्यक्रम को फेल करने की कोशिश
बरेली। प्राचार्य पद को लेकर मची खींचतान के बीच ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरएस पुंडीर ने भी डॉ. अनुराग मोहन की घेराबंदी कर दी है। डीएम नितीश कुमार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि ललित कला विभाग में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने प्रोटोकाल तोड़ा और नहीं पहुंचे। साथ ही उन्होंने डीआईजी राजेश पांडेय और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश को पत्र लिखकर कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी दी। इससे साबित होता है कि सांस्कृतिक विभाग के इस सरकारी कार्यक्रम को उन्होंने फेल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि डीएम को इस मामले की जांच कराकर डॉ. अनुराग मोहन पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विभाग का था और प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित किया गया लेकिन प्राचार्य ने कॉलेज की राजनीति में उन्हें भी घसीट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed