{"_id":"5dbdd7588ebc3e017553cc3f","slug":"education-bareilly-news-bly3824624102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- छात्रहित के बहाने नियम ताक पर फिर हुआ शिक्षकों का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- छात्रहित के बहाने नियम ताक पर फिर हुआ शिक्षकों का अनुमोदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रहित के नाम पर नियमों को ताक पर रख दिया है। मैनेजमेंट कमेटी और प्राचार्य पद को लेकर विवाद होने के बावजूद शनिवार को दूसरे दिन भी उनकी मौजूदगी में शिक्षकों का अनुमोदन किया गया।
शुक्रवार से रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बरेली कॉलेज में शिक्षकों के अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। इस अनुमोदन कमेटी में बरेली कॉलेज के सचिव देवमूर्ति और प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भी शामिल हैं, जबकि पिछले दिनों विश्वविद्यालय की जांच में ही बरेली कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी को अवैध घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद इस कमेटी की संस्तुति पर शिक्षकों के अनुमोदन को लेकर विश्वविद्यालय की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मगर सब आपत्तियों को दरकिनार कर शुक्रवार को तीन शिक्षकों के बाद शनिवार को दो अन्य शिक्षकों का अनुमोदन कर दिया गया।
अनुमोदन कमेटी पर भी उठ रहे सवाल
विश्वविद्यालय में जो अनुमोदन कमेटी बनाई गई है, उस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि इसमें प्रवक्ता स्तर के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है, जो नियमविरुद्ध है। शिक्षकों में इसे लेकर भी नाराजगी है कि विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज के शिक्षकों को दरकिनार कर बाहर के शिक्षकों को इसमें शामिल कर लिया है।