{"_id":"5d4c80068ebc3e6cb025d09c","slug":"education-bareilly-news-bly371699537","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह को लेकर राज्यपाल से मिले कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह को लेकर राज्यपाल से मिले कुलपति
विज्ञापन
बरेली। दीक्षांत समारोह को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। बताया जाता है कि राज्यपाल ने दो सितंबर को ही आयोजन होने पर सहमति जताई है।
पिछले दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से दो सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस पर फाइनल मुहर राज्यपाल को ही लगानी है, इस संबंध में बृहस्पतिवार को कुलपति ने राजभवन में उनसे मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल ने दो सितंबर को ही दीक्षांत समारोह के आयोजन की मौखिक मंजूरी दे दी है। वहीं, विश्वविद्यालय भी दीक्षांत समारोह की तैयारियों में तेजी से जुटा है। 90 मेडल भी बनवा लिए गए हैं और मेडल पाने वालों की चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तमाम प्रोफेसरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।