{"_id":"5d449c418ebc3e6cd710e60c","slug":"education-bareilly-news-bly3709499127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बीपीएड की रैंकिंग जारी, 16 अगस्त तक होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बीपीएड की रैंकिंग जारी, 16 अगस्त तक होंगे प्रवेश
Sat, 03 Aug 2019 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन के लाइन में खड़ी छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीपीएड की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद शुक्रवार को रैंकिंग भी जारी कर दी है। कॉलेजों को 16 अगस्त तक हर हाल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कम आवेदन होने के चलते इस बार लिखित परीक्षा में 11 नंबर हासिल करने वालों को भी एडमिशन का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
बरेली और मुरादाबाद मंडल के पांच डिग्री कॉलेज में बीपीएड का पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें बरेली में राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज मीरगंज, शाहजहांपुर में सत्यपाल सिंह यादव महाविद्यालय, कलान, मुरादाबाद में रुक्मणि महाविद्यालय, लोधीपुर राजपूत, अमरोहा में तेजू सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, गजरौला और बिजनौर में एसपी कॉलेज, तिगरी चांदपुर है। इन कॉलेज में 300 सीटें हैं लेकिन एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सिर्फ 135 है।
विज्ञापन
ऐसे में सबको एडमिशन मिलता तय है। इसको देखते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों को आवेदन लेकर अपने स्तर पर ही मेरिट तैयार कर एडमिशन लेने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसमें लिखित परीक्षा में 11 अंक लाने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन