{"_id":"5d34c51f8ebc3e6cab1f6a91","slug":"education-bareilly-news-bly369433569","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी: मेरिट जारी, ओपन कैटेगरी के एडमिशन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी: मेरिट जारी, ओपन कैटेगरी के एडमिशन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एलएलबी में एडमिशन के लिए बरेली कॉलेज ने रविवार को पहली मेरिट जारी कर दी। पहले दिन ओपन कैटेगरी के एडमिशन होंगे। यहां 320 सीटों के लिए 1800 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
सोमवार 22 जुलाई को ओपन मेरिट इंडेक्स 92.30-68.00 के तहत 1-113 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसके बाद सोमवार को ही दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। संभावना है कि जारी होने वाली मेरिट भी ओपन कैटेगरी की होगी। इसके बाद अन्य वर्ग के एडमिशन होंगे। बता दें कि बरेली कॉलेज में पिछले साल एलएलबी की एडमिशन प्रक्रिया को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसमें एडमिशन के दौरान भारांक पाने के लिए कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जी सर्टिफिकेट लगाए थे। विश्वविद्यालय ने गड़बड़ी पकड़ने के बाद कुछ छात्र-छात्राओं के एडमिशन भी रद्द किए थे। इसके चलते बरेली कॉलेज इस बार एलएलबी की एडमिशन प्रक्रिया में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। बरेली कॉलेज के मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि एलएलबी की काउंसलिंग के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।