{"_id":"5d697d928ebc3e01431bf150","slug":"education-bareilly-college-bareilly-news-bly3742205162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पांच घंटे समय देना अनिवार्य विभागाध्यक्ष की सहमति से मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में पांच घंटे समय देना अनिवार्य विभागाध्यक्ष की सहमति से मिलेगी छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पांच विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी करने के बाद बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने अब सभी शिक्षकों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर करने के लिए सभी शिक्षक कॉलेज में पांच घंटे का समय अवश्य दें। साथ ही उन्होंने छुट्टी के लिए विभागाध्यक्ष के जरिये आवेदन करने को कहा है।
प्राचार्य ने अपने पत्र में कहा है कि सभी शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर में अनिवार्य रूप से प्रतिदिन हस्ताक्षर करें और विभागाध्यक्ष यह रजिस्टर दोपहर एक बजे तक उनके कार्यालय में भिजवा दें। साथ ही सभी शिक्षकों को प्रतिदिन पांच घंटे कॉलेज में रहकर पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभागाध्यक्षों से कहा है कि अगर कोई शिक्षक अनुपस्थित रहे तो विभागाध्यक्ष उन्हें लिखित सूचना उपलब्ध कराएं। वहीं अवकाश पर जाने की स्थिति में विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विभागाध्यक्ष की संस्तुति के बिना अवकाश मंजूर नहीं होगा।