फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ED team raided Kadarchowk caught fake madrassas running on paper in budaun

फर्जी मदरसों का खुलासा: ईडी की टीम ने बदायूं के कादरचौक में मारा छापा, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

Sat, 18 Feb 2023 07:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 07:03 AM IST
सार

ईडी की टीम ने करोड़ों के छात्रवृति घोटाले के मामले में बृस्पतिवार को कादरचौक इलाके में छापा मारा। टीम ने देर रात तक जांच की। कई दस्तावेज कब्जे में लिए। बताया जा रहा है कि कागजों में मदरसे चल रहे हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ दीवारें खड़ी हैं। 

विज्ञापन
ED team raided Kadarchowk caught fake madrassas running on paper in budaun
ED - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करोड़ों के छात्रवृति घोटाले के मामले में बृस्पतिवार को कादरचौक इलाके में छापा मारा। एक मदरसा संचालक के घर में रात 11 बजे तक चली छानबीन के दौरान तमाम दस्तावेज कब्जे में लिए गए। कुछ नकदी भी जब्त होने की चर्चा है। टीम अभिलेखों में दर्ज मदरसा स्थलों पर भी गई, लेकिन वहां कोई मदरसा संचालित नहीं मिला।

विज्ञापन


लखनऊ से प्रवर्तन निदेशालय की टीम बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लोहाठेर पहुंची। रैपिड एक्शन फोर्स और महिला टीम के साथ लोहाठेर निवासी साहिल अजीज पुत्र अब्दुल रज्जाक के घर में छापा मारा। बताते हैं कि इस दौरान साहिल के घर में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग इधर-उधर भाग गए। साहिल अजीज सरकारी अभिलेखों में रमजानपुर और भमुईया गांव में दो मदरसे चला रहा था। इनमें तमाम बच्चों के नाम लिखे थे लेकिन हकीकत में कोई मदरसा संचालित ही नहीं है।

विज्ञापन

मदरसे के नाम पर खड़ीं थी सिर्फ दीवारें 

छानबीन के दौरान टीम भमुईया, रमजानपुर और गौरामई भी गई, लेकिन वहां सिर्फ दीवारें खड़ी थीं। कोई मदरसा संचालित होते नहीं मिला। इमारत पर लिंटर ही नहीं पड़ा था और न ही वहां शिक्षण कार्य होने के साक्ष्य मिले। स्थानीय लोगों के मुताबिक ईडी ने साहिल के घर से तमाम अभिलेख जब्त किए हैं। 

उसके घर से कुछ नकदी भी बरामद हुई है। इसके अलावा संपत्ति के कागजात जब्त किए गए हैं। टीम फर्जी मदरसों की फोटो और वीडियोग्राफी भी करके ले गई है। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। इससे मदरसा संचालक पर क्या कार्रवाई हुई है। अभी इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed