{"_id":"691cb83833d7f9937b0aeee8","slug":"earning-by-products-bareilly-news-c-121-1-pbt1009-148294-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गेहूं-चावल से कमा रहीं दाम, खाद भी बनी आजीविका का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गेहूं-चावल से कमा रहीं दाम, खाद भी बनी आजीविका का आधार
Tue, 18 Nov 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा में समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया काला गेंहू और चावल। स्रोत समूह
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने नवाचार और परिश्रम से आजीविका के नए आयाम गढ़ रही हैं। ग्राम पंचायत बेहटी का भगवती स्वयं सहायता समूह बर्मिंघम कंपोस्ट खाद तैयार कर रहा है, जबकि आजमपुर बरखेड़ा का स्वस्थ भारत स्वयं सहायता समूह काला गेहूं, काला चावल और सिरके के उत्पादन से अच्छी आय अर्जित कर रहा है।
विकासखंड में कुल 1322 समूह सक्रिय हैं जिनमें से ये दोनों समूह विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। ब्लॉक मिशन प्रबंधक इम्तियाज अहमद के अनुसार, भगवती समूह की 10 महिलाएं प्रतिदिन चार घंटे श्रम कर बर्मिंघम कंपोस्ट तैयार करती हैं। गोबर और केंचुए से तैयार होने वाली यह खाद 40–45 दिन की प्रक्रिया के बाद तैयार होती है और सब्जी खेती में अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। 20 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाली इस खाद से समूह को हर माह 10 से 12 हजार रुपये की आय हो रही है।
दूसरी ओर, स्वस्थ भारत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करीब चार एकड़ भूमि में जैविक तरीके से काला गेहूं, काला चावल और सिरका तैयार कर रही हैं। काला गेहूं 120 दिन में और काला चावल 120–150 दिन में तैयार होता है। जैविक खाद्य पदार्थों के बढ़ते चलन के चलते काला गेहूं 100 रुपये प्रति किलो और काला चावल 200 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है, जबकि सिरका 20 रुपये प्रति बोतल की दर से बेचा जा रहा है। समूह की महिलाओं का कहना है कि प्राकृतिक खेती से उनकी आमदनी बढ़ी है और स्वास्थ्य के लिए बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने का संतोष भी मिला है। स्वयं सहायता समूहों की ये पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।