फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Each assembly Mnega sister's birthday

हर विधान सभा में मनेगा बहन जी का जन्मदिन

Fri, 13 Jan 2017 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
इस बार बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन चुनाव आचार संहिता की निगरानी में मनाया जाएगा। किसी तरह की कोई चूक नहीं होने पाए इसलिए पार्टी ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडलीय बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय महा सचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आचार संहिता दायरे में सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रम किए जाएंगें। सिद्दीकी ने बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय रहने और पार्टी नीतियों का प्रचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार में आयोजित मंडलीय बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि विधान सभा चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसलिए सभी जिलों में कमेटियां बूथ स्तर तक सक्रिय कर दी जाएं। सिद्दीकी ने कहा कि इस बार बहिन जी का जन्म दिन आचार संहिता में मनाया जा रहा है, इसलिए सतर्कता बरती जाए। निर्देश दिए कि सभी विधान सभा स्तर पर जन्म दिन कार्यक्रम होंगे। इस दिन लखनऊ में किताब विमोचन होना है इसका सीधा प्रसारण सभी विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में दिखाया जाए। संगठन और प्रत्याशी इसकी व्यवस्था अभी से कर लें। जोन कोआर्डिनेटर अतर सिंह राव, ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सागर, विधायक वीरेंद्र सिंह, सुल्तान बेग, वरिष्ठ नेता अयोध्या प्रसाद गंगवार, मोंटी शुक्ला, अली अब्बास और सभी प्रत्याशी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आयोग ने करायी वीडियोग्राफी
चुनाव आयोग निर्देश पर मंडलीय बैठक के दौरान हुए भाषण बाजी आदि गतिविधियों की वीडियोग्राफी हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्यक्रम की पूरी वीडियोग्राफी करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed