फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-vehicle market is growing at three times the speed

Bareilly News: तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ रहा ई-वाहनों का बाजार

Mon, 06 Nov 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
E-vehicle market is growing at three times the speed
बरेली। इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग ई-वाहनों को तरजीह दे रहे हैं। वर्ष 2021 में ई-रिक्शा को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण न के बराबर हुआ था। इस साल यह संख्या तीन गुना से भी ऊपर पहुंच गई है। वर्ष 2021 में 1,227 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इस साल अब तक 4,163 ई-वाहनों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

ई-स्कूटी के साथ ई-कारों के प्रति भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है। वर्ष 2020 में जिले में कोई इलेक्ट्रिक कार नहीं थी। 2021 में एक इलेक्ट्रिक कार का पंजीकरण हुआ था। 2023 में अब तक 65 इलेक्ट्रिक कारों का पंजीकरण हो चुका है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष में अभी तीन महीने बाकी हैं। इस बीच दिवाली भी है। ऐसे में अभी काफी संख्या में और भी ई-वाहनों का पंजीकरण होगा। सरकार ने ई-वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में भी कुछ ढील दी है। इसका पूरा फायदा बाजार को मिल रहा है। ई-वाहनों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

बढ़ रही ई-स्कूटी की मांग
कुछ कंपनियां सब्सिडी में खेल कर रही हैं। इसके बाद भी ई-स्कूटी के पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2020 में सिर्फ 27 ई-स्कूटी का पंजीकरण हुआ था। 2021 में यह संख्या बढ़कर 230 और 2023 में 470 तक पहुंच गई है। इससे कहीं ज्यादा संख्या बिना पंजीकरण की स्कूटी की है। दरअसल, लो स्पीड स्कूटी के लिए रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। ज्यादातर कंपनियां स्कूटी बनाने के लिए चीन से उपकरणों का आयात कर रही हैं। इन असेंबल ई-स्कूटी पर सब्सिडी नहीं मिलती। इसके बाद भी ई-स्कूटी का बाजार तीन गुना रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। इस वर्ष अब तक चार हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें 66 कारें और 470 इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल हैं। - मनोज कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed